{"_id":"5a3fa59e4f1c1b8b688ba527","slug":"131514120606-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौहार्द के साथ 30 को निकलेगा जुलूसे गौसिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौहार्द के साथ 30 को निकलेगा जुलूसे गौसिया
Updated Sun, 24 Dec 2017 06:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा।
इस्लामी कलेंडर के रबी उस्सानी महीने की 11वीं तारीख यानी 30 दिसंबर को सौहार्द के साथ जुलूस-ए- गौसिया निकाला जाएगा। इसमें म्यूजिक आधारित नातें नहीं गूंज सकेंगी। बैठक में पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि कोई भी कमेटी जुलूस के बीच में शामिल नहीं हाेंगी।
मरकजी कमेटी खुद्दामे गौसे ख्वाजा के तत्वावधान में 30 दिसंबर (शनिवार) को छिपटहरी स्थित दरगाह खानकाह शरीफ से दोपहर ढाई बजे जुलूस रवाना होगा। रविवार को तैयारी बैठक में सरपस्त एबी खां और मंत्री मेराज हशमती ने बताया कि पूर्व निर्धारित मार्गों से जुलूस निकलेगा। माहौल बिगाड़ने वालों पर कमेटी पदाधिकारी नजर रखेंगे। डीजे में फिल्मी धुनों और म्यूजिक वाली नातों पर पूरी तरह से रोक है। मीडिया प्रभारी सैय्यद इमरान अली ने बताया कि जुलूस-ए- गौसिया सौहार्द के साथ निकाला जाएगा। कई स्थानों पर हिंदू भाइयों द्वारा स्वागत किया जाएगा। कमेटियों द्वारा तैयार की गईं झांकियां शामिल होंगी। बैठक बाद प्रशासन व पुलिस को जुलूसे गौसिया की सूचना दी गई। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष मेराजुल हसन, मौलाना शफीकुद्दीन, हमीद अहमद, शीबू न्याजी, मौलाना अब्दुर्रहमान, कादिर अफजाल, चांद सिद्दीकी, शहंशाह खां, हबीब बाबा, बरकत, मोहम्मद फारूख, सैय्यद अख्तर अली, मौलाना हामिद रजा, हाफिज मुनव्वर आदि शामिल रहे।