फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   13 trucks seized for not having Ravana and overloading

Banda News: बिना रवन्ना और ओवरलोडिंग में 13 ट्रक सीज

Thu, 07 Nov 2024 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
13 trucks seized for not having Ravana and overloading
पैलानी (बांदा)। पैलानी और सदर एसडीएम की अगुवाई में खनिज, पुलिस व परिवहन की संयुक्त टीम ने रात में ओवरलोडिंग की जांच की। इस दौरान मड़ौली और पथरी खदान में 13 ओवरलोड ट्रक पकड़े गए। अधिकांश ट्रक चालक रवन्ना भी नहीं दिखा सके। इन्हें सीज कर थाने में खड़ा कराया गया।
विज्ञापन

पैलानी क्षेत्र में संचालित मड़ौली खुर्द खादर मौरंग खदान में ओवरलोडिंग और अवैध खनन की शिकायतें प्रशासन तक पहुंच रही थीं। दो दिन पहले किसानों ने खेत से जबरन रास्ता बनवाने और मुआवजा न देने पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन भी किया था। डीएम के निर्देश पर बुधवार की रात करीब दस बजे से पैलानी एसडीएम शशि भूषण मिश्रा व तहसीलदार विकास पांडेय, खनिज निरीक्षक गौरव गुप्ता, थाना प्रभारी मोनी निषाद की संयुक्त टीम ने गौरीकलां अमारा मार्ग में ओवरलोड वाहनों की चेकिंग की।
विज्ञापन

इस दौरान बिना रवन्ना के मौरंग से ओवरलोड चार ट्रकों को सीज कर दिया गया। उधर, एसडीएम स दर अमित शुक्ल की अगुवाई में खनिज व पुलिस की टीम ने पथरी खदान के पास वाहनों की जांच की। मौके पर ओवरलोड निकले नो ट्रकों को पकड़ा गया है। ज्यादातर चालक रवन्ना भी नहीं दिखा पाए। एसडीएम ने इन ट्रकों को सीज कर देहात कोतवाली में खड़ा कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को नहीं मिला मुआवजा
पैलानी। क्षेत्र में संचालित खदान से मौरंग भरे ट्रकों को किसानों के खेतों से निकाला जा रहा है। इससे किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है। किसानों ने पांच नवंबर को धरना प्रदर्शन करते हुए खदान के रास्ते पर जाम लगा दिया था। एसडीएम ने आश्वासन दिया था कि किसानों को मुआवजा दिया जाएगा, लेकिन दो दिन गुजर गए, किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed