फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   125 youths witnessed the Olympic honor ceremony

ओलंपिक सम्मान समारोह के गवाह बने 125 युवा

Thu, 19 Aug 2021 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
125 youths witnessed the Olympic honor ceremony
बांदा। भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में यहां के 125 युवा खिलाड़ी भी गवाह बने। मौका था टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने और प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के सम्मान समारोह का।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सभी को तीन बसों से लखनऊ के लिए रवाना किया गया। अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) एमपी सिंह ने बसों को हरी झंडी दिखाकर विकास भवन से रवाना किया।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण अधिकारी ब्रजेंद्र कुमार ने बताया कि बसों में 25 युवक मंगल सदस्य, 25 महिला मंगल दल सदस्य व 75 खेल विभाग के युवा खिलाड़ी शामिल हैं। सभी प्रतिनिधियों को कोविड नियमों के तहत बस में सवार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थर्मल स्कैनिंग के बाद सैनिटाइजर, मास्क और ओआरएस पैकेट बांटे। लंच पैकेट, पानी बोतल व ट्रैक सूट भी दिए गए। इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रामबाबू, आदित्य कुमार, सतीश कुमार, जितेंद्र कुमार, अर्चना गुप्ता, वरिष्ठ सहायक तारकेश्वरी मुखर्जी और जिला क्रीड़ा अधिकारी आनंद बिहारी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed