फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   प्रदेश स्तरीय शूटिंग में बांदा के शूटर्स ने जीते 4 स्वर्ण पदक

प्रदेश स्तरीय शूटिंग में बांदा के शूटर्स ने जीते 4 स्वर्ण पदक

Tue, 05 Sep 2017 12:32 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश स्तरीय शूटिंग में बांदा के शूटर्स ने जीते 4 स्वर्ण पदक
बांदा। प्रदेश स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में बांदा के शूटरों ने चार स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीते। 20 प्रतिभागियों ने प्री-नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। लौटने पर हार्पर क्लब कार्यकारिणी ने शूटर्स को सम्मानित कर स्वागत किया।
विज्ञापन

मेरठ में 24 से 31 अगस्त तक आयोजित 40वीं उत्तर प्रदेश निशानेबाजी प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 1970 शूटरों ने भागीदारी की। 32 बोर पिस्टल निशानेबाजी में रुद्राक्ष शर्मा, प्रकाश पांडेय और रोहित जैन ने प्रदेश के कई नामी शूटरों को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


एयर पिस्टल (पैरा) और जूनियर वर्ग में रुद्राक्ष शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत चैंपियनशिप में स्वर्ण और कांस्य पदक जीता। एयर राइफल, एयर पिस्टल, 22 बोर पिस्टल, 33 बोर पिस्टल, 22 बोर राइफल वर्ग में 20 शूटर शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडल जीतने वाले निशानेबाजों को यहां लौटने पर सोमवार को हार्पर क्लब में सम्मानित किया गया। क्लब सदस्यों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। अतंर्राष्ट्रीय शूटर कोच रामेंद्र शर्मा भी प्रतियोगिता मेें शूटर्स के साथ रहे।


उन्होंने बताया कि प्रकाश पांडेय, रुद्राक्ष शर्मा, रोहित जैन, विजय शुक्ला, आशीष शुक्ला, नीतेश कुमार, रितेश सिंह, अनुज मिश्रा, सनी धुरिया, विकास गुप्ता, विपिन आमरे, प्रियव्रत शर्मा, ऋषभ शुक्ला, सूर्यांश देवपुरिया, अमन सेवलानी, अमेय मिश्रा, पवन निषाद, विबुद्ध मिश्रा, युगुल दुआ और शांभवी त्रिपाठी को प्री-नेशनल शूटिंग के लिए चुना गया है।

-एक शूटर को कांस्य पदक भी मिला
-20 शूटर प्री-नेशनल शूटिंग के लिए चयनित
-हार्पर क्लब सदस्यों ने शूटरों को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed