फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   1212 cubic meter dump sand sewage in Bilharka

बिल्हरका में 1212 घन मीटर डंप बालू सीज

Fri, 22 Jan 2021 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
1212 cubic meter dump sand sewage in Bilharka
बांदा-बिसंडा रोड पर शुक्रवार को ओवरलोड डंपरों की लगी लाइन। - फोटो : BANDA
बांदा। सीमावर्ती मध्य प्रदेश सहित जनपद की खदानों से बालू के ओवरलोड ट्रकों की बेरोकटोक धमाचौकड़ी जारी है। उधर, खनिज और राजस्व विभाग की टीम ने नरैनी क्षेत्र में करीब डेढ़ दर्जन स्थानों पर ग्रामीणों द्वारा अलग-अलग डंप की गई 1212 घन मीटर बालू सीज की है।
विज्ञापन

आए दिन चेकिंग और धरपकड़ की औपचारिकताओं के बीच ओवरलोडिंग जारी है। जनपद में अधिकारियों का भ्रमण लगभग रोजाना हो रहा है। उनके वाहनों के सामने से ही ओवरलोड ट्रक गुजर रहे हैं। शुक्रवार को बांदा-बिसंडा मार्ग में ओवरलोड डंपर और ट्रकों की लंबी लाइन लगी रही। किसी की नजर नहीं पड़ी।
विज्ञापन

उधर, नरैनी में राजस्व विभाग और खनिज विभाग की टीम ने शुक्रवार को नरैनी क्षेत्र के बिल्हरका गांव में 17 स्थानों पर अवैध रूप से डंप बालू को सीज किया है। इसमें कई डंप मात्र नौ या 15 घन मीटर बालू के हैं। खान निरीक्षक का कहना है कि इन सभी के विरुद्ध नरैनी कोतवाली में खनिज अधिनियम व आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीज की गई डंप बालू में कमल सिंह, जगतपाल सिंह, अरविंद सिंह, धीरज सिंह 9-9 घन मीटर, छुट्टन सिंह 15 घन मीटर, हर प्रसाद 18 घन मीटर, रामबहादुर सिंह 54 घन मीटर, इंद्रपाल सिंह व रंजीत सिंह 45-45 घन मीटर, कुंवर पाल सिंह, नंदकिशोर, दिनेश सिंह, जयपाल सिंह व जगतपाल सिंह 30-30 घन मीटर, इंद्रपाल सिंह 24 घन मीटर, जयराम, शिवराम, अमर सिंह, जयकरन सिंह, बलराम और रामचंद्र (सगे भाई) 450 घन मीटर, रामनरेश सिंह 345 घन मीटर, बाबू 30 घनमीटर शामिल हैं। खनिज अधिकारी के मुताबिक इन सभी डंप को सीज करके करतल चौकी प्रभारी की सुपुर्दगी में दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed