फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   120 stalls set up in Khadi Village Industries Exhibition

Banda News: खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में लगे 120 स्टॉल

Sat, 28 Oct 2023 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 28 Oct 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
120 stalls set up in Khadi Village Industries Exhibition
बांदा। आजादी के अमृत महोत्सव पर 15 दिवसीय उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा मंडल स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का शुभारंभ जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

संकट मोचन मंदिर के सामने जहीर क्लब मैदान में 28 अक्तूबर से 11 नवंबर तक चलने वाली खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में बांदा समेत चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, लखनऊ, कानपुर, भदोही, सीतापुर, मऊरानीपुर, हरदोई, प्रतापगढ़, देहरादून, गोखरपुर, उदयपुर (राजस्थान) आदि के 120 स्टॉल लगाए हैं। इन स्टॉलों में खादी वस्त्रों से लेकर हर्बल आयुर्वेदिक दवाएं, आचार, चमड़े व जूट के बने जूते, हर्बल सौंदर्य प्रसाधन, हरिद्वार की अंगूठियां, रुद्राक्ष माला, तुलसी के बने उत्पाद, चंदेरी सिल्क, रेशम व कॉटन की साड़ियां, गोबर से बने दीपक, मिट्टी के दीपक व अन्य बर्तन आदि के स्टॉल लगे हैं।
विज्ञापन




प्रदर्शनी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से महिला समूहों ने भी अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए हैं।

जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में स्वावलंबी भारत की झलक देखने को मिल रही है। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने ग्रामोद्योग के जरिये जीवन सवारने और बेरोजगारी दूर करने की बात कही।

इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, सीओ सिटी गवेंद्र पाल सिंह गौतम, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राजिंदर कौर, महोबा/हमीरपुर के जिला ग्रामोद्योग अधिकारी रामऔतार यादव, चित्रकूट के जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राजेंद्र कुमार, ललितपुर के जिला ग्रामोद्योग अधिकारी आरडी वर्मा, लिपिक संजीव कुमार, संतोष कुमार, रामसागर, आनंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed