{"_id":"58d6bad04f1c1b1a191a28cd","slug":"12-shops-of-meat-were-dropped","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्जिद-मंदिर के पास खुलीं गोश्त की 12 दुकानें ढहाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्जिद-मंदिर के पास खुलीं गोश्त की 12 दुकानें ढहाईं
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 26 Mar 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट को घेरकर विरोध जताते मीट विक्रेता।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। शहर के प्रमुख मस्जिद-मंदिर के आसपास खुलीं गोश्त की दुकानों को जेसीबी से ढहा दिया गया। बगैर लाइसेंस व मानक पूरा न करने पर दर्जनभर दुकानें बंद करा दी गईं। प्रशासन के रवैए से नाराज मीट विक्रेताओं ने अधिकारियों को घेरकर नारेबाजी की। पुलिस के तेवरों पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट रामेश्वरनाथ तिवारी ने कई विभागों के अधिकारियों के साथ शनिवार को मीट की दुकानों का निरीक्षण किया। बगैर लाइसेंस चल रहीं आधा दर्जन गोश्त की दुकानों को बंद कराया। हाईजीन समेत लगभग आठ दुकानों में मानक पूरा नहीं मिला। उन्हें बंद कराकर कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद जामा मस्जिद और संकट मोचन मंदिर के 100 मीटर दायरे में खुलीं 12 गोश्त दुकानों को जेसीबी से ढहा दिया गया।
विज्ञापन
उधर, बगैर नोटिस दुकान तहस-नहस कर दिए जाने से नाराज मीट विक्रेताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को घेर लिया और फिर तीखी नोकझोंक हुईं। अफसरों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं मानें। बाद में पुलिस बल के तेवर देख लोग शांत हुए। इस दौरान अभिहित अधिकारी (खाद्य एवं औषधि) चंद्रशेखर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी नगर डा.राकेश कुमार मिश्रा, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी वीके श्रीवास्तव व प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह समेत कई पुलिस चौकी के प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, अतर्रा में डेढ़ दर्जन गोश्त दुकानदारों को मानक पूरा करने की नोटिस दी गई। बगैर लाइसेंस गोश्त बेचने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। थानाध्यक्ष भगवती प्रसाद मिश्रा और खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मीट दुकानों का निरीक्षण किया। उनके लाइसेंस देखे। मानक पूरे न होने पर गुलाम हसन, दुर्गा, भागवत कहार, विष्णु रैकवार, कल्लू, अजय, बुद्ध विलास रैकवार, महादेव वाल्मीकि, राजन रैकवार, भानू, राहुल सोनकर, जमुना वाल्मीकि, भोला रैकवार, लाला रैकवार, दिलीप, राकेश, सुरेश आदि मीट दुकानदारों को नोटिस दी गई। लाइसेंस न दिखाने वालों को दुकानें बंद करने को कहा गया। चेतावनी दी कि बगैर लाइसेंस व मानक पूरा किए दुकानें नहीं खुलेंगी।