फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   12 people injured in road accidents

सड़क हादसों में 12 लोग घायल

Thu, 17 Mar 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Thu, 17 Mar 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
12 people injured in road accidents
accident - फोटो : अमर उजाला
बांदा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में 12 लोग घायल हो गए। सभी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइकसवार हेलमेट नहीं लगाए थे। उधर, दो घायलों को कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


  देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव के भूपेंद्र (23) बुधवार को बाइक से गांव जाते समय मवई बाईपास के पास ट्रक की टक्कर से घायल हो गए। उधर, निभौर गांव के इरफान (40) और उसकी पत्नी किश्वरी (35) बाइक से बबेरू से गांव जाते समय गिरकर घायल हो गए। उधर, बबेरू के रोहित (22) व बेर्रांव गांव का छोटू (13) बाइक से गांव जाते समय सामने से आ रही दूसरी बाइक की टक्कर से घायल हो गए।
विज्ञापन


जिला अस्पताल से दोनों को कानपुर रेफर कर दिया गया। उधर, पथरी गांव के चंद्रपाल (40) बाइक से गांव जाते समय जीआईसी ग्राउंड के पास साइकिल सवार को बचाने में गिरकर घायल हो ए। उधर, गिरवां क्षेत्र के मनीपुर के रामकुमार (25)  व पल्हरी गांव के राममिलन (28) बाइक से घर जाते समय दुर्घटना में घायल हो गया।  नरैनी कसबा के वीरेंद्र (38)  कर्नाटक में बीएसएनएल जूनियर टेलीकॉम ऑपरेटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को वह पत्नी हेमलता (35) के साथ बाइक से अतर्रा जा रहा था। आगे चल रहे टेंपो के अचानक ब्रेक लगाने से भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी अतर्रा से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव का उमेंद्र सिंह (25)  मंगलवार की रात बाइक पर घर जाते समय मवई गांव के पास सरिया लदे ट्रक से टकरा गया। सरिया सीने में घुस जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


उधर, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कोर्रम गांव के बृजेश (18) मंगलवार को देर शाम बाइक से बबेरू जाते समय एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें वह घायल हो गया। उधर, खाईंपार मोहल्ला के अफरोज (13) पुत्र फरहत खां बाइक की टक्कर से घायल हो गया। कोई भी बाइकसवार हेलमेट नहीं लगाए थे। सभी घायलों को सीएचसी बबेरू से जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed