फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   बुंदेलखंड के 1.65 लाख किसानों का 7 अरब कर्ज होगा माफ

बुंदेलखंड के 1.65 लाख किसानों का 7 अरब कर्ज होगा माफ

Thu, 20 Jul 2017 12:14 AM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
बुंदेलखंड के 1.65 लाख किसानों का 7 अरब कर्ज होगा माफ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। प्रदेश सरकार द्वारा लघु एवं सीमांत किसानों के एक लाख तक की कर्जमाफी योजना में इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के 4,66,368 कर्जदार किसानों का 20 अरब 18 करोड़ रुपया माफ किया जाएगा। इसमें बुंदेलखंड के 1,65,474 किसान भी शामिल हैं। उनका 6 अरब 95 करोड़ 18 लाख कर्ज माफ होगा। यह ग्रामीण बैंक बुंदेलखंड समेत 11 जनपदों में संचालित है।

इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक ने कर्जमाफी के दायरे में आने वाले किसानों की सूची तैयार कर ली है। यह शासन को भेज दी गई है। बैंक महाप्रबंधक एनके चौधरी ने बताया कि प्रदेश सरकार की ऋण राहत योजना के तहत किसान कार्ड खातों में 31 मार्च 2016 के बकाया कर्ज राशि में एक अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2017 तक जमा की गई राशि को घटाने के बाद 31 मार्च 2017 को बकाया कर्ज पर अधिकतम एक लाख की सीमा तक का कर्ज माफ किया जाएगा।
विज्ञापन


किसानों को 31 जुलाई 2017 तक खातों का नवीनीकरण कराना होगा। ताकि उन्हें फसली बीमा और ब्याज में छूट का लाभ खरीफ 2017 में भी मिल सके।

बुंदेलखंड के पांच जनपदों बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा और जालौन में इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के कुल 1,65,474 किसान कर्जमाफी के दायरे में आए हैं। इनका कुल 6 अरब 95 करोड़ 18 लाख रुपये माफ किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा 64,406 किसान बांदा जनपद के हैं। इनका 2 अरब 93 करोड़ 51 लाख रुपया कर्ज माफ हो रहा है। चित्रकूट में 28,948 किसानों का 94 करोड़ 3 लाख, महोबा में 25,235 किसानों का एक अरब 30 करोड़ 97 लाख, हमीरपुर में 22,006 किसानों का 88 करोड़ 68 लाख और जालौन में 24,879 किसानों का 87 करोड़ 99 लाख रुपये कर्ज माफ किया जाएगा।


आधार कार्ड वाले किसानों की पहले कर्जमाफी
बांदा (ब्यूरो)। कर्ज माफी के पहले चरण में प्रदेश सरकार उन किसानों का कर्ज माफ करेगी जिनके खातों में आधार नंबर दर्ज है। इन खातों में सरकार कर्ज माफी की भरपाई रकम बैंकों को पहले भेजेगी। इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक महाप्रबंधक ने बताया कि शासन से पैसा मिलते ही किसानों के खातों में जमा कर दिया जाएगा।

उन्होंने ऋण माफी के पात्र किसानों से कहा है कि यथाशीघ्र अपना आधार कार्ड और मोबाइल नंबर बैंक को उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed