फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   चुनाव में खलल डाल सकते है 255 लोग

चुनाव में खलल डाल सकते है 255 लोग

Tue, 12 Mar 2019 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
चुनाव में खलल डाल सकते है 255 लोग
बांदा। लोकसभा चुनाव में जिले के 181 मजरों (गांवों) में कुछ लोग गड़बड़ी पैदा कर सकते हैं। इनकी संख्या लगभग 255 बताई गई है। प्रशासन ने इनको चिह्नित कर लिया है। इनकी सूची तैयार कर ली गई है। पूरे समय इन पर कड़ी निगाह रखी जाएगी। इन दबंगों की सबसे बड़ी संख्या नरैनी और तिंदवारी विधानसभा क्षेत्रों में है।
विज्ञापन


चुनाव की तिथियां घोषित होने के साथ ही प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में उन लोगों को सूचीबद्ध किया गया है, जिनसे निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव में खतरा है। यह अपने क्षेत्र के दबंग हैं। प्रशासन ने 181 मजरों से जुड़े 71 मतदान केंद्रों में इन दबंगों के चुनाव में खलल डालने या इन मतदान केंद्रों से संबद्ध 1185 मतदाताओं को प्रभावित करने का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन


इन सभी 71 मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील श्रेणी में शामिल किया है। इनके अलावा जनपद के 222 मतदेय स्थलों को क्रिटिकल श्रेणी में रखा गया है।

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पुलिस की मदद से उप जिलाधिकारियों ने दबंगों की सूची तैयार की है। तिंदवारी विधानसभा में 22 मतदान केंद्रों के 32 मजरों के 264 मतदाताओं को डराया-धमकाया जाने की आशंका जताई गई है। यहां 97 दबंग किस्म के लोगों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बबेरू विधानसभा में आठ मतदान केंद्रों के 10 मजरों में 62 मतदाता प्रभावित किए जा सकते हैं। यहां 97 दबंगों को चिह्नित किया गया है। नरैनी विधानसभा में 30 मतदान केंद्रों में 119 मजरों के 741 मतदाताओं को प्रभावित कर सकने वाले 97 लोग चिह्नित किए गए हैं। बांदा विधान सभा क्षेत्र में 11 मतदान केंद्रों में 20 मजरों के 264 मतदाताओं को प्रभावित कर सकने वाले 32 लोग सूचीबद्ध किए गए हैं। इसी प्रकार नरैनी विधानसभा क्षेत्र में 100, बांदा में 59, तिंदवारी में 44 और बबेरू विधानसभा क्षेत्र में 19 मतदेय स्थलों को क्रिटिकल श्रेणी में रखा गया है।

प्रशासन ने तैयार की ऐसे लोगों की सूची
222 मतदेय केंद्र क्रिटिकल श्रेणी में रखे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed