{"_id":"5a64d5064f1c1b83268b5a9d","slug":"111516557574-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ माह बीते, नगर पालिका ने नहीं दी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ माह बीते, नगर पालिका ने नहीं दी सूचना
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। नगर के पार्कों की बदहाली दूर करने लिए शासन ने लाखों रुपये जारी किए, लेकिन अभी तक एक भी पार्क का सुंदरीकरण नहीं हो सका। आरटीआई कार्यकर्ता ने नगर पालिका से इस संबंध में जनसूचना मांगी, लेकिन डेढ़ माह बाद भी नहीं उपलब्ध कराई। एडीएम ने नाराजगी जताते हुए ईओ से तत्काल जनसूचना देने को कहा है।
आवास विकास मोहल्ला निवासी समाजसेवी कुलदीप शुक्ला ने पांच दिसंबर 2017 को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से नगर के पार्कों के सुंदरीकरण से संबंधित तीन बिंदुओं पर सशपथ जनसूचना मांगी थी।
इसमें शासन से पार्कों के सुंदरीकरण के लिए अब तक कितना बजट मिला है और कितना व्यय हुआ है। अलग-अलग पार्कों में खर्च का ब्योरा दिया जाए। कितने पार्कों में सुंदरीकरण का कार्य पूरा हो गया है या कराया जा रहा है। करीब एक माह बाद जब ईओ ने जनसूचना नहीं दी तो उन्होंने 6 जनवरी को मंडलायुक्त के यहां अपील की।
विज्ञापन
शीघ्र जनसूचना दिलाने का अनुरोध किया। मंडलायुक्त के निर्देश पर जिला जन सूचना अधिकारी और अपीलीय अधिकारी नगर निकाय गंगाराम गुप्ता ने 12 जनवरी को नगर पालिका बांदा ईओ को आदेश जारी किया।
उन्होंने मंडलायुक्त के आदेश का हवाला देते हुए तत्काल सूचना उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही अवगत कराने को कहा है। आदेश की प्रति उन्होंने कुलदीप शुक्ला को भी तहसीलदार के माध्यम से भेजी है।
डेढ़ माह बीते, नगर पालिका ने नहीं दी सूचना
एडीएम ने ईओ को लिखा पत्र, जताई नाराजगी