फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   बीजों की बिक्री पर मानसून का अड़ंगा

बीजों की बिक्री पर मानसून का अड़ंगा

Mon, 26 Jun 2017 12:27 AM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
बीजों की बिक्री पर मानसून का अड़ंगा
बांदा। बारिश में देरी से खरीफ की फसलों पर भी असर पड़ रहा है। राजकीय बीज भंडारों में नर्सरी डालने के लिए धान के बीज की बिक्री भी थम गई है।
विज्ञापन


जिले में 4081 हेक्टेयर में धान की नर्सरी डालने का लक्ष्य है। इसके सापेक्ष अभी तक महज 672 हेक्टेयर में नर्सरी डाली गई है। जबकि इसका समय 25 जून तक है। उधर, अरहर, तिल, मूंगफली, सोयाबीन, उर्द, मूंग आदि के बीज की बिक्री भी नहीं हो रही है। जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव ने बताया कि जिले में राजकीय बीज भंडारों के जरिए खरीफ में 953 कुंतल बीज वितरण का लक्ष्य था।

इसके सापेक्ष अभी तक करीब 150 कुंतल ही बिका है। इसमें धान का महज 124 कुंतल और अरहर का सिर्फ 6 किलो बीज बिका है। मूंगफली, बाजरा, ज्वार व मक्का के बीजों की अभी बोहनी तक नहीं हुई। 26 कुंतल के लक्ष्य में तिल का बीज महज 18 किलो बिका है। ऐसे ही लाइसेंसधारक दुकानों के जरिए 7497 कुंतल खरीफ फसलों का बीज बिक्री का लक्ष्य था।
विज्ञापन


इसके मुकाबले 809 कुंतल बीजों की बिक्री हुई है। उन्होंने किसानों से कहा है कि उन्नतशील बीजों की व्यवस्था वे पहले से कर लें। ताकि बारिश होते ही समय से नमी रहते बुवाई की जा सके। उन्होंने किसानों से कहा कि यह मृदा परीक्षण का उपयुक्त समय है। वे मिट्टी के नमूने लेकर जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed