फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   11 people returned from abroad missing

विदेश से लौटे 11 लोग लापता

Sat, 01 Jan 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
11 people returned from abroad missing
बांदा। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए विदेश से लौटने वाले सभी नागरिकों की जांच करने के निर्देश हैं। 40 दिनों में जिले में 175 नागरिक विदेश से यहां लौटे हैं। इनमें 11 नागरिक स्वास्थ्य विभाग को ढूंढे नहीं मिल रहे। इससे इनकी कोरोना जांच अभी तक नहीं हो सकी है। अधिकारियों ने लापता नागरिकों की जानकारी शासन को भेजी है।
विज्ञापन

विदेश से लौटने वाले नागरिकों की सूची शासन से जिलों को उपलब्ध कराई जाती है। इस सूची के आधार पर स्वास्थ्य विभाग को इन नागरिकों और उनके संपर्क में आए लोगों की जांच करनी होती है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 31 दिसंबर तक 175 नागरिक विदेश से यहां आ चुके हैं। इनमें करीब 40 फीसदी नागरिक सऊदी अरब से लौटे हैं। इनके अलावा हांगकांग, साउथ अफ्रीका, अमेरिका, आस्ट्रेलिया, सिंगापुर, बैंकॉक आदि देशों से भी कुछ लोग आए हैं।
विज्ञापन

सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रसून ने बताया कि 164 नागरिकों को ट्रेस किया जा चुका है। इनमें 142 लोगों के दो नमूनों की आरटीपीसीआर जांच कराई गई। सभी रिपोर्ट निगेटिव आई है। 22 नागरिक सैंपल देकर बाहर चले गए हैं। 11 नागरिकों की जानकारी नहीं मिल रही है। इनकी सूची शासन को भेज दी गई है। दावा यह भी किया जा रहा है कि यह 11 नागरिक बांदा नहीं आए हैं। आधार कार्ड में दर्ज पते के हिसाब से सूची यहां भेज दी गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह नागरिक महानगरों में ठहरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेड जोन वाले देशों से भी लौट रहे नागरिक
हांगकांग, साउथ अफ्रीका, अमेरिका सहित कई देश रेड जोन में हैं। इन देशों से भी यहां कई नागरिक लौटे हैं। इनकी संख्या लगभग 10 बताई गई है। फिलहाल इनसे कोरोना फैलने का खतरा नहीं है। नोडल/सर्विलांस अधिकारी के मुताबिक इन सभी के दो सैंपल लिए गए। दोनों की आरटीपीसीआर जांच निगेटिव आई है। कोविड के कोई सिम्टम नहीं पाए गए। हालांकि विशेषज्ञों का दावा है कि कोविड के डेल्टा स्ट्रेन से ज्यादा ओमिक्रॉन संक्रामक है। यह तेजी से लोगों को चपेट में लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed