{"_id":"660a88d426f258e0220475a7","slug":"10th-class-student-committed-suicide-by-hanging-herself-banda-news-c-212-1-sknp1006-108743-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: 10वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: 10वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
कमासिन। 10वीं की छात्रा ने सूने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। छोटे भाई ने उसे फंदे से लटका देखा तो जानकारी हो सकी।
कमासिन थाना क्षेत्र के अमलोखर गांव निवासी अंजलि वर्मा (17) ने शनिवार को सुबह सूने घर में छप्पर की धन्नी से साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। छोटा भाई अनुराग (10) ने उसे फंदे से लटका देखा तो परिजनों को जानकारी हो सकी। माता-पिता ने खेत से आकर हसिया से फंदा काटकर उसे सीएचसी लेकर गए वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता प्रहलाद वर्मा ने बताया कि अंजलि देवी सर्वोदय इंटर कॉलेज कमासिन की 10वीं की छात्रा थी। इस वर्ष उसने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी।
पिता ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के बाद विज्ञान विषय का द्वितीय पेपर खराब हो गया था। इससे वह तनाव से रहती थी। संभवत: पेपर बिगड़ने से आहत होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। कमासिन इंस्पेक्टर ऋषिदेव सिंह ने बताया कि पिता पेपर खराब होने की बात कह रहे हैं। ठोस वजह नहीं पता। बड़ा भाई आशीष स्नातक का छात्र है। छोटा भाई अनुराग गांव में कक्षा पांच का छात्र है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।