{"_id":"5cc73becbdec22076c4ebc49","slug":"101556560876-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी नहीं तो वोट नहीं नारे के साथ चुनाव बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी नहीं तो वोट नहीं नारे के साथ चुनाव बहिष्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी प्रचार के शोर में अब चुनाव बहिष्कार के नारे भी सुनाई पड़ने लगे हैं। गर्मी के जोर पकड़ते ही मंडल मुख्यालय में पेयजल संकट गंभीर रूप लेने लगा है। कई इलाकों में पीने के पानी के लाले हैं।
इन्हीं परिस्थितियों से परेशान शहर के नोनिया मोहाल के बाशिंदों ने लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान दिवस पर मतदान बहिष्कार की घोषणा की।
महिला-पुरुषों ने एकजुट होकर सड़क पर खाली बर्तन रखकर जल संस्थान के विरोध में नारे लगाए और मटके फोड़े। स्थानीय मतदाताओं ने बैनर टांग दिया है जिसमें कहा गया है कि पानी नहीं तो वोट नहीं। नागरिकों का कहना है कि पिछले एक वर्ष से पानी के लिए परेशान हैं।
उधर, दुर्गा बाजार में पिछले कई माह से पेयजल संकट है। आसपास हैंडपंप न होने से काफी दूर से पानी लाना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी रामसनेही ने बताया कि डीएम व जल संस्थान को अर्जी दी जा चुकी है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।