{"_id":"61e9989e55a4791c7e7b8d43","slug":"100-seats-of-mbbs-will-be-admitted-in-medical-college-banda-news-knp676402860","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कालेज में एमबीबीएस की 100 सीटों पर होंगे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कालेज में एमबीबीएस की 100 सीटों पर होंगे प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिलते ही एमबीबीएस और पीजी कोर्स सीटों पर दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई। इसी के साथ बांदा मेडिकल कालेज में भी एमबीबीएस की 100 सीटों पर प्रवेश का रास्ता साफ हो गया। मेडिकल कालेज में एमबीबीएस सीटों पर 15 फीसदी आल इंडिया मेरिट और 85 फीसदी स्टेट मेरिट से दाखिले होंगे। उधर, पीजी कोर्स की मान्यता मिलने के बाद 13 सीटों पर पहले बैच के लिए प्रवेश होंगे।
वर्ष 2016 में शुरू हुए मेडिकल कालेज में एमबीबीएस सीटों पर नए प्रवेश के बाद छठवां बैच शुरू हो जाएगा। इसके बाद यहां एमबीबीएस छात्र-छात्रओं की संख्या बढ़कर 600 हो जाएगी। प्रधानाचार्य डा.मुकेश कुमार यादव ने बताया कि एमबीबीएस सीटों के अलावा चार पीजी कोर्स की 13 सीटों पर भी इस वर्ष दाखिले होंगे।
पिछले साल अक्तूबर में एनएमसी ने पीजी कोर्स की मान्यता दी है। इनमें कम्युनिटी मेडिसिन की 4 और फोरेंसिक मेडिसिन, एनाटमी व फिजियोलॉजी कोर्स में 3-3 सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे। पीजी कोर्स में आल इंडिया व स्टेट मेरिट से 50-50 फीसदी प्रवेश कोटा निर्धारित है। इसका यहां पहला बैच होगा।
विज्ञापन
कानपुर, झांसी व प्रयागराज से 32 स्टाफ नर्स आईं
बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज को 32 नई सीनियर स्टाफ नर्स मिल गईं। अब यहां स्थायी स्टाफ नर्स की संख्या बढ़कर 92 हो गई। इनके अलावा 140 स्टाफ नर्स आउट सोर्सिंग पर कार्यरत हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रयागराज, कानपुर व झांसी मेडिकल कालेज से यहां सीनियर स्टाफ नर्स स्थानांतरित की गई हैं। सभी कार्यभार ग्रहण कर एक सप्ताह की छुट्टी पर चली गई हैं। इनकी तैनाती से अस्पताल और आईपीडी आदि व्यवस्था में सुधार होगा।