फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   10 seats in the Bundelkhand Film City: Rajpal

10 सीटें मिलीं तो बुंदेलखंड में फिल्म सिटी : राजपाल

Sat, 18 Feb 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 18 Feb 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
10 seats in the Bundelkhand Film City: Rajpal
जनसभा स्थल पर मंच में मौजूद फिल्म अभिनेता राजपाल यादव - फोटो : amarujala

सर्व समभाव पार्टी के स्टार प्रचारक व मशहूर हास्य अभिनेता राजपाल यादव ने बुंदेलखंड की बदहाली के लिए सरकारों और प्रमुख राजनैतिक दलों को जिम्मेदार ठहराया। युवाओं को लुभाया कि उनकी पार्टी 10 सीट भी जीत लेती है तो बुंदेलखंड में 300 एकड़ जमीन में फिल्म सिटी बसाएंगे और हजारों नौजवानों को रोजगार का मौका देंगे।

विज्ञापन


शनिवार को जहीर क्लब मैदान में अभिनेता ने पार्टी प्रत्याशी विमल कृष्ण श्रीवास्तव के पक्ष में जनसभा की। कहा कि उनकी नजर में राजनीति का मतलब साम, दाम, दंड, भेद नहीं बल्कि सत्य, अहिंसा, दया और पवित्रता है। 30 साल पर्दे पर अभिनय किया अब संवाद की राजनीति करने आए हैं।
विज्ञापन


यादव ने बुंदेलखंड के पिछड़ेपन पर सवाल किया कि अगड़े बताएं कि बुंदेलखंड पिछड़ा क्यों है? कहा कि उनकी पार्टी बने दो माह हुए हैं इसलिए यह 2017 उनके लिए अभ्यास मैच है। नेतागिरी की वजह से विभागों पर उंगली उठती है। फिल्म अभिनेता ने हाल में बनी एक्सप्रेस-वे पर तंज किया कि प्रदेश में आठ लेन की सड़कें बनीं अच्छा है, लेकिन गांवों में सिंगल लेन की सड़कें देखकर पीड़ा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि यादव अपने 22 मिनट के संबोधन में भाजपा, कांग्रेस, सपा और बसपा पर खुलकर नहीं बोले। राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप यादव ने कहा कि सड़कों का हाल बहुत बुरा है। पार्टी प्रवक्ता रजनी देवी ने भी संबोधित किया। इस दौरान प्रत्याशी विमल कृष्ण श्रीवास्तव समेत पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन प्रमोद आजाद ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed