{"_id":"5ab3e8274f1c1bc1758b6e5d","slug":"10-pilgrims-injured-in-trolley-and-tempo-reversal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राली और टेंपो पलटने से 10 श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राली और टेंपो पलटने से 10 श्रद्धालु घायल
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Thu, 22 Mar 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : demo pic
श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक दर्जन यात्री दबकर घायल हो गए। गंभीर अवस्था में तीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरी घटना में श्रदालुओं से भरी टेंपो पलटने से चालक समेत चार घायल हो गए।
विज्ञापन
फतेहपुर के सिमौर गांव से गुरुवार को ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर एक दर्जन श्रद्धालु मुंडन संस्कार के लिए चित्रकूट जा रहे थे। बांदा जनपद के बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रा गांव के पास बाइक सवार को बचाने में ट्राली पलटकर खंती में जा गिरी। घायलों में एक ही परिवार की सुखिया देवी (45), पप्पू (24) फतेहपुर के पंरौली गांव की रिश्तेदार बिंदा देवी (50) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल सुखिया ने बताया कि मुंडन उसकी बेटी आशा के पुत्र अर्पित का था।
विज्ञापन
दूसरी घटना में महोबा जिले के छितारी गांव से टेंपो में सवार होकर एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग खत्रीपहाड़ विंध्यवासिनी मंदिर मुंडन संस्कार के लिए जा रहे थे। मंदिर से कुछ पहले टेंपो पलट गया। सभी सवार घायल हो गए। कल्याण (28) उसकी पत्नी सियापति (22), बृजेश (21), रामविलास (35) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल कल्याण ने बताया जिक मुंडन उसके पुत्ञर पीयूष का था। चालक की लापरवाही से टेंपो पलटा है। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के कताई मिल स्थित छोटा पुरवा निवासी चुन्नू प्रसाद का 12 वर्षीय पुत्र भोला गुरुवार की सुबह घर के पास ई-रिक्शा की टक्कर से घायल हो गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के बिलबई गांव का पुरुषोत्तम (18) बुधवार की शाम बाइक से अपनी मां विद्या देवी (45) के साथ पल्हरी गांव जा रहा था। बिसंडा थाना क्षेत्र के शिव गांव के पास मवेशी को बचाने में गिरकर दोनों घायल हो गए।
जमालपुर की सुशीला देवी (55) गुुरुवार की सुबह अपने पुत्र रमाकांत (18) के साथ बाइक पर बांदा जाते समय गांव के पास ई-रिक्शा की टक्कर से दोनों घायल हो गए। अतर्रा थाना क्षेत्र के गया प्रसाद का डेरा निवासी रामबाबू की 12 वर्षीय पुत्री अंजली गुरुवार की सुबह साइकिल से स्कूल से जाते समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक की टक्कर से जख्मी हो गई।