{"_id":"064a47144def74a61c1d3ad7321c2cae","slug":"10-injured-in-road-accidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में 10 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 13 Sep 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कामदगिरि परिक्रमा कर चित्रकूट से लौट रहे तीन श्रद्धालुओं समेत 10 राहगीर सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बिसंडा थाना क्षेत्र के जरोहरा गांव निवासी बाबू (18) पुत्र चुन्नीलाल, राकेश (17) पुत्र जयपाल व धर्मराज (18) पुत्र नत्थू प्रसाद रविवार को सुबह एक ही बाइक पर अमावस्या पर कामदगिरि परिक्रमा के बाद चित्रकूट से लौट रहे थे। ओरन चौकी के पास पीछे से आ रही मैजिक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
चालक मैजिक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बगेहटा गांव निवासी शुफील खां (30) पुत्र शहजाद, शेरा (18) पुत्र मुकीम खां शनिवार को शाम बाइक से बांदा आ रहे थे। मुरवल चौकी के पास स्पीड ब्रेकर पर बाइक धीमी की तो पीछे से आ रही प्राइवेट बस की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
बाइक समेत दोनों दूर तक बस के बीच में फंसकर घसीटते रहे। सपा नेता एएस नोमानी समेत राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। एक अन्य घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के फतपुरवा गांव निवासी अंकिता (15) पुत्री छोटेलाल रविवार को सुबह मौसेरी बहन के साथ साइकिल से जा रही थी।
रास्ते में ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गई। उधर, गिरवां गांव निवासी मनोज सोनी (21) पुत्र सुंदर लाल शनिवार की रात साइकिल से घर जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। सिविल लाइन पशु अस्पताल के पास रहने वाला दीपक उर्फ रवि (17) पुत्र रामकृपाल ने शनिवार को नई टेंपो खरीदी थी।
घर आते समय मारुति कार की टक्कर से टेंपो पलट गया। दीपक और चालक माताबदल (22) पुत्र हीरालाल निवासी इंगुवामऊ (मरका) घायल हो गया। एक अन्य घटना में निम्नीपार निवासी शाहीन खातून (28) पत्नी सलीम बाइक से गिरकर घायल हो गई।