{"_id":"5f4553148ebc3eabe67b3b7b","slug":"0-residents-of-banda-corona-infected-banda-news-knp578814378","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा के 40 बाशिंदे कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा के 40 बाशिंदे कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
बांदा। मंगलवार को कोरोना ने यहां जबरदस्त छलांग लगाई। 40 लोग संक्रमित पाए गए। यह अब तक की एक दिन में संक्रमितों की सबसे बड़ी संख्या है। इनमें एक दर्जन महिलाएं और एक वर्षीय शिशु भी है। मौजूदा समय में सक्रिय मरीजों की संख्या 173 हो गई। अब तक 450 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।
मंगलवार को आई पहली जांच रिपोर्ट की सूची में 26 पॉजिटिव पाए गए। इनमें सात महिलाएं हैं। पांच बांदा शहर के क्योटरा, मुचियाना और शेष अतर्रा, बबेरू, सादीमदनपुर, लोमर, चिल्ला, बिछवाही, डिघवट आदि गांव संक्रमित पाए गए।
दूसरी लिस्ट में 14 पॉजिटिव मरीज मिले। इनमें तीन महिलाएं हैं। इस सूची में मेडिकल कालेज परिसर का 16 वर्षीय किशोर, अतर्रा थाना इंसपेक्टर सहित शहर के निजामी टेंट हाउस के पास, गूलरनाका, क्योटरा, कोतवाली रोड, शुकुलकुआं और अतर्रा नगर के संक्रमित शामिल हैं। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने दोनों सूचियों की पुष्टि की।