फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Zonal and sector magistrates have the responsibility of monitoring

जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निगरानी का जिम्मा

Sat, 24 Apr 2021 10:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Zonal and sector magistrates have the responsibility of monitoring
बलरामपुर। पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निगरानी करनी होगी। सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के दिन सक्रिय रहें।
विज्ञापन

यह बातें जिला निर्वाचन अधिकारी/ डीएम श्रुति ने पुलिस लाइन में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ आयोजित जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक को संबोधित करते हुए शनिवार को कहीं। उन्होंने कहा कि 25 अप्रैल को मतदान कराने के लिए जिले के सभी 9 ब्लॉकों के मतगणना केंद्रों से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

26 अप्रैल को देर शाम तक मतदान कराकर सभी पोलिंग पार्टियां मतगणना स्थलों के पास बने स्ट्रांग रूम में मतों से भरी पेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच जमा कराएंगे। दो मई को जिले के सभी 9 ब्लॉकों के मतगणना स्थलों पर वोटों की गिनती कराकर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विजयी उम्मीदवारों को जीत का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी हेमंत कुटियाल ने जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट पोलिंग पार्टियों के रवानगी के समय मौजूद रहे और मतदेय स्थल पर पहुंचने की सूचना जिला प्रशासन को मुहैया कराएं। शांतिपूर्ण मतदान कराए जाने के संबंध में भी रिपोर्ट सेक्टर मजिस्ट्रेट जिला प्रशासन को मुहैया कराएंगे।

इस अवसर पर 18 जोनल व 106 सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ-साथ रिजर्व वाले जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहे। मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी / एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल, एएसपी अरविंद मिश्र व सीओ सिटी वरुण मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed