फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Youth's headless dead body found in Balrampur

Balrampur News: गन्ने के खेत में मिली युवक की सिर कटी लाश

Tue, 14 Mar 2023 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 14 Mar 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Youth's headless dead body found in Balrampur
बलरामपुर के बालपुर चौकी गांव के पास छानबीन करती पुलिस।-संवाद
बलरामपुर। कोतवाली देहात के बालपुर चौकी गांव में सोमवार रात गन्ने के खेत में अज्ञात युवक का सिर कटा शव मिला है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, हत्या करके फेंका गया शव मिलने से गांव में सनसनी है।
विज्ञापन

बालपुर चौकी गांव में सोमवार रात लिंक रोड के बगल गन्ने के खेत में ग्रामीणों को एक शव दिखा। सूचना पर पहुंचे कोतवाल राजकुमार सरोज ने जांच की तो पाया गया कि शव का सिर धड़ से गायब है। मृतक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष होगी। मौके पर खून नहीं फैला होने से माना जा रहा है कि युवक की कहीं अन्य जगह हत्या करके शव गन्ने के खेत में फेंका गया है। सिर की तलाश के लिए रात में ही डाग स्क्वाएड बुलाया गया। खोजी कुत्ता कुछ दूर तक गया मगर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

रात में ही सीमा सुरक्षा बल के जवानों को बुलाकर कांबिग कराई गई। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए मगर नतीजा सिफर रहा। रात में ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसपी केशव कुमार, एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव, सीओ दरवेश कुमार ने भी मौका मुआयना कर पूरे मामले की जानकारी लेकर जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को पूरे दिन पुलिस टीम छानबीन में जुटी रही मगर कोई अहम जानकारी हाथ नहीं लगी। देेहात कोतवाल राजकुमार सरोज ने बताया कि मामले में गांव के चौकीदार बुधराम पाल की तहरीर पर हत्या व साक्ष्य छिपाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही मामले का अनावरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed