फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Youth will get jobs, recruitment will be done block wise

Balrampur News: युवाओं को मिलेगी नौकरी, ब्लॉकवार होगी भर्ती

Tue, 25 Jul 2023 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 25 Jul 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Youth will get jobs, recruitment will be done block wise
बलरामपुर। प्रशासन द्वारा जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर देने के लिए ब्लॉकवार भर्ती शिविर लगाया जाएगा। शिविर में बेरोजगार युवाओं का साक्षात्कार के आधार पर सुरक्षा अधिकारी व सुपरवाइजर की नौकरी दी जाएगी। 26 जुलाई से छह अगस्त तक प्रत्येक ब्लॉक में दो दिवसीय शिविर का आयोजन होगा।
विज्ञापन

सीडीओ संजीव कुमार ने बताया कि एसआईएस रीजनल ट्रेनिंग अकेडमी लखनऊ व भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद के संयुक्त तत्वावधान में भर्ती कैंप का आयोजन किया जाएगा। शिविर में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार का अवसर प्रदान किया जाएगा। सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा युवाओं का साक्षात्कार लेकर सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर व सुरक्षा अधिकारी के पद पर नौकरी दिया जाएगा।
विज्ञापन

सुरक्षा सैनिक के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 से 37 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। लंबाई 168 सेंटीमीटर और हाईस्कूल उत्तीर्ण होना चाहिए। सुपरवाइजर पद के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 से 37 वर्ष, लंबाई 170 सेंटीमीटर और इंटरमीडिएट पास होना चाहिए। इसी तरह सुरक्षा अधिकारी के लिए अभ्यर्थी को बीए पास होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती शिविर में अभ्यर्थियों को दो फोटो, सभी शैक्षिक अंकपत्र व प्रमाणपत्र और आधार कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य है। 26 व 27 जुलाई को तुलसीपुर व हरैया सतघरवा ब्लॉक परिसर में भर्ती शिविर लगाया जाएगा। एक व दो अगस्त को रेहरा बाजार व गैड़ासबुजुर्ग ब्लॉक में शिविर लगेगा। तीन व चार अगस्त को उतरौला व श्रीदत्तगंज ब्लॉक और पांच व छह अगस्त को बलरामपुर सदर ब्लॉक परिसर में भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed