फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Youth should participate in the development of the nation

Balrampur News: राष्ट्र के विकास की भागीदारी में सहभागिता करें युवा

Mon, 13 Mar 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 13 Mar 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Youth should participate in the development of the nation
बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज सभागार में प्रतियोगी बच्चों को किया गया सम्मानित।
बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज सभागार में सोमवार को युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अपनी परंपरा व विरासत पर गर्व करें विषय पर बौद्धिक व जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है देश के सभी युवा राष्ट्र के विकास की भागीदारी में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। इसी को लेकर यह कार्यक्रम किया जा रहा है ताकि आज के युवा अपनी संस्कृतियों से परिचित हो सकें। प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने पीएम के पंच प्रण के संकल्प से प्रतिभागियों को अवगत कराया।
विज्ञापन

जिला युवा अधिकारी तरंग सारस्वत व एनएसएस नोडल अधिकारी डॉ. राजीव रंजन ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम संयोजक व महाविद्यालय के एसोसिएट एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट (डॉ.) देवेन्द्र कुमार चौहान ने प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, सांसद प्रतिनिधि सुशील चौधरी, डॉ. आशीष लाल, डॉ. आलोक शुक्ल, प्रो. वीणा सिंह, डॉ. विमल वर्मा, डॉ. रमेश शुक्ल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन्हें मिला सम्मान
जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में शताक्षी सेन ग्रुप को प्रथम, अर्चित शुक्ल ग्रुप को द्वितीय व कलीम ग्रुप को तृतीय पुरस्कार मिला। भाषण प्रतियोगिता में शिखा पांडेय को प्रथम, दिव्यांशी मिश्रा को द्वितीय तथा अंशिका पांडेय को तृतीय स्थान मिला। कविता लेखन में अंशिका साहू ने प्रथम, वैष्णवी पांडेय ने द्वितीय व रंजना गौड़ ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed