फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Youth should follow the ideals of Swami Vivekananda

Balrampur News: स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलें युवा

Fri, 13 Jan 2023 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Youth should follow the ideals of Swami Vivekananda
बलरामपुर। गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ की ओर से शुक्रवार को एक होटल सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला संयोजक सत्यप्रकाश शुक्ल व जनपद प्रभारी गुलाब चंद भारती ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

गोष्ठी से पहले गायत्री परिवार के सदस्यों ने स्वामी विवेेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। ब्लॉक प्रभारी अजय सैनी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन प्रसंगों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें शिखर पुरुष बताया। जिला संयोजक ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर कोई भी युवा सफलता के शिखर पर पहुंच सकता है।
विज्ञापन

जनपद प्रभारी गुलाब चंद भारती ने अंशदान ज्ञान घट स्थापना विषय पर व्याख्यान दिया। कहा कि अंशदान हमारे अंदर देने की भावना जाग्रत करता है। इसके बल पर ही सामाजिक और आध्यात्मिक कार्य संपन्न हो पाते हैं। अंशदान किसी भी संगठन का आर्थिक आधार है। शिव कुमार सिंह ने अखंड ज्योति पत्रिका के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंगद प्रसाद प्रजापति ने साधना अभियान के बारे में बताया। कहा कि वर्ष 2026 में शांतिकुंज की अधिष्ठात्री माताजी के जन्म शताब्दी एवं अखंड दीपक के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में साधना अभियान चलाकर घर-घर साधक बनाए जाएंगे।

संदीप योगी ने योग का महत्व बताया। कहा कि आसन, प्राणायाम और ध्यान करने से हमारा मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है। इस दौरान नीरज गुप्ता, श्रीराम भारती, भानु गुप्ता, राधे गोविंद गुप्ता, माता प्रसाद, चेतराम यादव, ओमप्रकाश आचार्य, युग निर्माणी बाबा, दुष्यंत, केसरी, संजय त्रिपाठी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed