{"_id":"64bd6abf16121b6d440f3d1b","slug":"youth-should-follow-the-footsteps-of-immortal-martyrs-balrampur-news-c-99-1-slko1019-1324-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: अमर शहीदों के पदचिह्नों पर चलें युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: अमर शहीदों के पदचिह्नों पर चलें युवा
Sun, 23 Jul 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई गई। क्रांतिकारी विचारधारा मोर्चा द्वारा आजाद पार्क में गोष्ठी आयोजित कर चंद्रशेखर आजाद के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान उनके जीवन आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया गया।
गोष्ठी का शुभारंभ चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक पलटूराम व विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में कई क्रांतिकारी शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। महोत्सव के दौरान उन अमर शहीदों को याद किया जा रहा है, जिन्होंने भारत को आजाद कराने में विशेष योगदान दिया था। एसएसबी कमांडेंट मुकेश सिंह गुर्जर ने कहा कि देश के युवाओं को शहीदों की विचारधारा पर चलने का संकल्प लेना होगा।
क्रांतिकारी विचारधारा मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. राकेश चंद्रा ने कहा कि किसी के पीछे आंख बंद कर चलना भी मानसिक गुलामी है। देश के युवा तार्किक बनें। अमर शहीदों को याद कर उनके पदचिह्नों पर चलने का प्रयास करें। गोष्ठी को समाजसेवी सर्वेश सिंह, बंशीधर मिश्रा, ठाकुर जी विश्वकर्मा, शासकीय अधिवक्ता कुलदीप सिंह, झूमा सिंह, दीपू निषाद, शशि भूषण शुक्ला व अर्जुन यादव आदि ने भी संबोधित किया। गोष्ठी का संचालन सतीश श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, गौरव मिश्रा, संजय शुक्ला, धनीराम मौर्य, संतोष दुबे व लक्ष्मण सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
नगर में बनवाया जाएगा शहीद पार्क
अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने नगर में कई स्थानों पर शहीदों के नाम पर पार्क बनवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों के नाम पर पार्क बनवाना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही स्थान चयनित कर अमर शहीदों के नाम पार्क बनवाने का काम शुरू किया जाएगा।