{"_id":"5d4c5abe8ebc3e6cc768b344","slug":"youth-killed-aunt-and-cousin-in-property-dispute-balrampur-news-lko4753880130","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपत्ति विवाद में युवक ने चाची व चचेरे भाई को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपत्ति विवाद में युवक ने चाची व चचेरे भाई को मार डाला
विज्ञापन
फोटो-13-बलरामपुर के रतनपुर झिंगहा करेली गांव में रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : BALRAMPUR
तुलसीपुर/गैसड़ी(बलरामपुर)। जरवा कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत रतनपुर झिंगहा के मजरे करेली में पैतृक जमीन को लेकर हुए विवाद में युवक ने अपनी चाची व चचेरे भाई की खूंटे व डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी। मामले में पति-पत्नी व बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश में दो थानों की पुलिस दबिश दे रही है।
ग्राम करेली निवासी राम निवास ने बताया कि उनका सगे बड़े भाई रामटहल से पैतृक मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। गुरुवार को जरवा कोतवाली की पुलिस दोनों भाइयों को बातचीत के लिए कोतवाली बुलाया था। राम निवास कोतवाली चले गए थे। इसी बीच करीब 12.15 बजे रामटहल पत्नी कलावती तथा बेटे अखिलेश ने खूंटा व डंडा लेकर राम निवास की पत्नी फूलमती (40) व बेटे शैलेश कुमार (18) के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने दोनों को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया।
गंभीर रूप से घायल मां-बेटे को इलाज के लिए सीएचसी तुलसीपुर लाया गया। अस्पताल में परीक्षण के बाद डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। राम निवास ने बताया कि मकान बंटवारे का विवाद करीब एक साल से चल रहा था। पंचायत में यह तय हुआ था कि राम निवास अपने बड़े भाई राम टहल को दो कमरों की जमीन के लिए 50 हजार मुआवजा देंगे। लेकिन समझौते के बाद भी विवाद हो गया। घटना की सूचना पाते ही एसपी देवरंजन वर्मा भी मौके पर पहुंच गए। एसपी ने जरवा कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह ने घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। एसपी ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। राम निवास की तहरीर पर रामटहल, पत्नी कलावती तथा बेटे अखिलेश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपी फरार हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जरवा तथा गैसड़ी कोतवाली की पुलिस दबिश दे रही है। गांव में एहतियात के तौर पर फोर्स तैनात कर दी गई है।