{"_id":"607b1ab78ebc3ee6487f196b","slug":"youth-dies-in-tractor-trolley-collision-balrampur-news-lko5745949108","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
ललिया (बलरामपुर)। मथुरा-कोड़री मार्ग पर शनिवार को पतझी गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवारों को रौंदा दिया। हादसे में एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, वहीं दो अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ललिया थाने के एसआई मंगला प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि चौका कला निवासी रामेश्वर (34) अपनी बाइक पर राजू (28) तथा घनश्याम (24) को बैठाकर अपने भाई राजाराम का गौना कराने शनिवार दोपहर ठाकुरडीप पुरवा जा रहा था। पतझी के पास ही पीछे से आ रही बालू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को ठोकर मार दी। इससे बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर गए। इस दौरान रामेश्वर ट्रैक्टर के नीचे आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना में घायल राजू व घनश्याम को ग्रामीणों की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही घर में मातम छा गया। परिजनों का रो रोकर बुराहाल है। घटना से नाराज परिजनों तथा ग्रामीणों ने मथुरा-कोड़री मार्ग जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर आए दिन अवैध खनन के बालू से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसा करती रहती हैं। पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। इन लोगों ने मामले में कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक ललिया जयदीप दूबे ने बताया कि ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया गया है। चालक मौके से फरार हो गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।