{"_id":"5fa6c74c8ebc3e9bc919a7af","slug":"youth-burnt-alive-with-bike-after-colliding-with-tractor-trolley-balrampur-news-lko549093395","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर बाइक समेत जिंदा जला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर बाइक समेत जिंदा जला युवक
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। देर रात बाइक से घर लौटते समय युवक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। घटना के बाद बाइक के पेट्रोल टैंक में आग लग गई। घटना में बाइक समेत युवक जिंदा जल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पिता की तहरीर पर ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
कोतवाल उतरौला वकील पांडेय ने बताया कि ग्राम शिवदीनपुरवा निवासी रामचंद्र ने तहरीर दी है कि उसका बेटा धर्मेंद्र (22) उतरौला स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार्य करता था। शुक्रवार रात वह काम करने के बाद साथी उमेश के घर बरही कार्यक्रम में गया था। वहां से बाइक लेकर घर वापस आ रहा था। रास्ते में भड़वाजोत गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टकराने के बाद धर्मेंद्र घायल होकर बाइक समेत गिर गया। इसी बीच बाइक की पेट्रोल टंकी फट गई और उसमें आग लग गई। आग की चपेट में आने से धर्मेंद्र भी जिंदा जल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना की पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रामचंद्र की तहरीर पर ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।