फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Young man's body found hanging from a tree branch in the orchard

Balrampur News: बाग में पेड़ की डाल से लटका मिला युवक का शव

Sun, 21 Jun 2026 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 21 Jun 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Young man's body found hanging from a tree branch in the orchard
फोटो-32-नंदकुमार।-फाइल फोटो
गैसड़ी। पचपेड़वा क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरनहवा परसिया के मजरा परसिया में रविवार को एक युवक का शव आम के बाग में पेड़ की डाल से लटकता मिला है। आम बीनने गए बच्चों की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन



परसिया निवासी मृतक के बड़े भाई विजय कुमार ने बताया कि नंदकुमार (32) रविवार दोपहर भोजन करने के बाद घर से नित्यकर्म के लिए निकले थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। गांव और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका। दोपहर बाद गांव के कुछ बच्चे आम बीनने के लिए बाग में गए थे। वहां उन्होंने एक युवक का शव गमछे के सहारे पेड़ की डाल से लटकता देखा। बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव की पहचान नंदकुमार के रूप में की गई। सूचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन




प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि मृतक के पिता हरीराम की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की दो बार हो चुकी है शादी, नहीं हैं बच्चे
मृतक के भाई ने बताया कि नंदकुमार की आठ साल पहले सुनीता से शादी हुई थी। करीब तीन माह पहले सुनीता और नंदकुमार में मनमुटाव के चलते अलग-अलग रहने लगे थे। इसी बीच करीब दो माह पहले नंदकुमार ने दोबारा मधु से प्रेम विवाह किया था। दो पत्नियों से उन्हें कोई बच्चा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed