फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   young man was fined ten thousand for being caught without a mask For the second time in balrampur

बलरामपुरः दूसरी बार बिना मास्क के पकड़े जाने पर युवक पर लगा दस हजार का जुर्माना

Thu, 13 May 2021 10:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 13 May 2021 10:55 AM IST
सार

कोरोना कर्फ्यू के दौरान सरकारी गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वाले युवक से दूसरी बार मास्क न लगाने की एवज में बलरामपुर पुलिस ने 10000 का जुर्माना वसूल किया है।

विज्ञापन
young man was fined ten thousand for being caught without a mask For the second time in balrampur
पुलिस ने युवक पर लगाया 10 हजार का जुर्माना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के उतरौला कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने दूसरी बार बिना मास्क के पकड़े जाने पर एक युवक पर 10,000 का जुर्माना लगाया है। मामला चौकी क्षेत्र बाक भवानी का है। 
विज्ञापन


कोरोना कर्फ्यू के दौरान सरकारी गाइडलाइंस का उल्लंघन करते हुए युवक रहीमुद्दीन को पुलिस ने दूसरी बार चेकिंग के दौरान पकड़ा। उतरौला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया की बाक भवानी के चौकी प्रभारी विपुल कुमार पांडे ने 23 अप्रैल 2021 को चेकिंग के दौरान एक युवक रहीमुद्दीन को बिना मास्क लगाए हुए पकड़ा था। 
विज्ञापन


उस समय रहीमुद्दीन पर 1,000 का जुर्माना लगाया गया था। फिर से 12 मई 2021 को चौकी प्रभारी बाक भवानी ने फिर से रहीमुद्दीन को चेकिंग के दौरान बिना मास्क लगाए हुए पकड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी बार मास्क न लगाने की एवज में पुलिस ने 10000 का जुर्माना वसूल किया। दस हजार रुपये का यह जुर्माना पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed