{"_id":"68d96917a1d7b8c8b40ac777","slug":"young-man-dies-after-being-electrocuted-balrampur-news-c-99-1-brp1008-134278-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
बलरामपुर के बड़हरी गांव में रोते-बिलखते परिजन।-संवाद
गैड़ास बुजुर्ग। क्षेत्र के बड़हरी गांव में स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर में रविवार सुबह युवक की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। मंदिर में लगे लाउडस्पीकर को ठीक करते समय हादसा हुआ है।
ग्राम बड़हरी निवासी खेमराज जायसवाल ने बताया कि बेटा प्रमोद (20) रविवार सुबह 8:30 बजे श्रीराम-जानकी मंदिर में लाउडस्पीकर ठीक कर रहा था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद पुजारी व अन्य लोगों ने मेन स्विच बंद कर उसे छुड़ाया। तत्काल उसे गोंडा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
घर में मचा कोहराम
प्रमोद की मौत से घर में कोहराम मच गया। प्रमोद के पिता खेमराज शिक्षामित्र हैं। खेमराज ने बताया कि मेरे तीन बेटों में प्रमोद सबसे बड़ा था। प्रमोद की मां फिरोजा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। भाई की मौत से गनेश (10) व आदित्य (8) के आंसू नहीं थम रहे हैं। बड़ी संख्या में ग्रामीण दुखी परिवार को ढाढ़स बंधा रहे हैं।