फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Young man died in road accident, six injured

Balrampur News: सड़क हादसे में युवक की मौत, छह घायल

Mon, 28 Apr 2025 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 09:27 PM IST
विज्ञापन
Young man died in road accident, six injured
बलरामपुर के वीरपुर गांव के पास खड़ी क्षतिग्रस्त पिकअप।-संवाद
ललिया/बलरामपुर। ललिया थाना के वीरपुर गांव के पास रविवार की रात करीब डेढ़ बजे एक पिकअप सड़क के किनारे लगे पोल से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसा चालक को झपकी आने से हुआ है।
विज्ञापन

थाना ललिया के मथुरा बाजार में टेंट के कारोबारी सद्दाम राइनी ने बताया कि जनपद श्रावस्ती के थाना भिनगा ग्राम भंगभरा से सामान लेकर उनकी पिकअप दुकान पर आ रही थी। पिकअप पर सामान के साथ श्रमिक भी थे। चालक मथुरा बाजार निवासी छोटकऊ उस्ताद को वीरपुर गांव के पास झपकी आ गई, जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे में खेत में लगे पोल से टकरा गई।
विज्ञापन

घटना में छांगुर (35) निवासी फत्तूपुर तनाजा थाना नवीन माॅडर्न जनपद श्रावस्ती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पिकअप चालक के साथ जनपद श्रावस्ती थाना नवीन माॅडर्न ग्राम फत्तूपुर विमलेश गुप्ता, रवि, बड़कऊ, बनकटवा श्रावस्ती निवासी अनवर व ग्राम चिलहरिया थाना सिरसिया श्रावस्ती निवासी चिंताराम घायल हो गए। घायलों का इलाज सीएचसी शिवपुरा में कराया गया। चार घायलों की हालत ठीक होने पर उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया। दो श्रमिकों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रभारी निरीक्षक थाना ललिया सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम भेजकर चौकी प्रभारी मथुरा बाजार प्रतीक पांडेय को छानबीन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed