फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   young man died due to electric shock while connecting wires in Balrampur

Balrampur News: तार जोड़ते समय युवक को लगा करंट, कुछ ही समय में तोड़ दिया दम; घर में मची चीख पुकार

Sun, 03 Nov 2024 07:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 03 Nov 2024 07:02 PM IST
सार

बलरामपुर में तार जोड़ते समय युवक को करंट लग गया। कुछ ही समय में उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन
young man died due to electric shock while connecting wires in Balrampur
बिजली का करंट लगने से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में शनिवार की देर रात बिजली का तार जोड़ते समय युवक को करंट लग गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। 

विज्ञापन


घटना हरैया सतघरवा थाना क्षेत्र के हिंडुली कला गांव की है। गांव निवासी जग प्रसाद नारायण (26) शनिवार की रात करीब 9 बजे धान की मड़ाई करवाकर घर लौटा था। घर में बिजली नहीं आ रही थी। इस पर अंधेरा था। मोबाइल जलाकर उसने देखा था तो मीटर से तार निकला था। वह तार जोड़ने लगा। इसी समय करंट की चपेट में आ गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: सरकार पर बरसीं मायावती, बोलीं- हजारों स्कूलों को बंद करने का फैसला उचित नहीं, बेहतर सुधार का जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन वर्ष पहले ही हुई थी शादी

करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया। परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शिवपुरा लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता राजित राम ने बताया कि जग प्रसाद की तीन साल पहले शादी हुई थी। उसके अभी कोई संतान नहीं है। पत्नी को रो रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ेंः- खुशखबरी: छठ पूजा पर रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, यूपी-बिहार वालों को मिलेगी राहत; पढ़ें टाइम टेबल और रूट चार्ट

परिजन ने थाने में नहीं दी तहरीर

लेखपाल अरिमा श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। सुबह ही शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया है। वहीं प्रभारी निरीक्षक थाना हरैया गोविंद कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed