फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Young man and woman died due to electric shock

Balrampur News: करंट से युवक और महिला की मौत

Sat, 30 May 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 30 May 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Young man and woman died due to electric shock
जरवा/गैसड़ी। जिले में 24 घंटे के भीतर करंट लगने की दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला की मौत हो गई। हादसों के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन



जरवा क्षेत्र के ग्राम लौकी खुर्द पिपरी निवासी मुकेश दुबे (26) की शुक्रवार रात करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार मुकेश रात करीब नौ बजे खाना खाने बैठे थे। इसी दौरान बिजली आने पर उन्होंने पंखा चलाने का प्रयास किया। पंखा नहीं चलने पर वह बिजली बोर्ड के पास गए, जहां एक तार बाहर निकला हुआ था। तार ठीक करने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गए और जमीन पर गिर पड़े। परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी उर्मिला ने बताया कि वर्ष 2024 में उनकी शादी हुई थी और वह आठ माह की गर्भवती हैं। पति की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मुकेश मुंबई में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना गैसड़ी क्षेत्र के ग्राम गोबरी के मजरे सतनी में शनिवार सुबह हुई। यहां सरिता देवी (40) घर का कामकाज निपटाने के बाद स्नान करने के लिए घर के पीछे लगे नल पर गई थीं। बताया जाता है कि नल से जुड़े मोटर में करंट उतर आया था। नल पकड़ते ही वह करंट की चपेट में आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि मृतका के पति प्रभु दयाल शर्मा की तहरीर पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सरिता देवी अपने पीछे दो बेटे शिवा और सागर तथा बेटी शिवानी को छोड़ गई हैं। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed