फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Yogi bowed his head in the court of mother Pateshwari

Balrampur News: मां पाटेश्वरी के दरबार में योगी ने नवाया शीश

Sat, 05 Apr 2025 09:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 05 Apr 2025 09:21 PM IST
विज्ञापन
Yogi bowed his head in the court of mother Pateshwari
बलरामपुर के देवीपाटन मंदिर में मां पाटेश्वरी का पूजन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। स्रोत मंद
तुलसीपुर/बलरामपुर। देवीपाटन मंदिर में शनिवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूजन किया। उन्होंने मंदिर परिसर में स्थापित नेपाल के दांग जिले के बाबा पीर रतन नाथ के दलीचे में भी पूजन किया। मुख्यमंत्री ने विंध्याचल धाम की तर्ज पर मां पाटेश्वरी धाम कॉरिडोर के निर्माण की तैयारी पूरी करने पर जोर दिया। इस कॉरिडोर में द्रविण शैली की झलक दिखेगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने शनिवार सुबह मां पाटेश्वरी के मंदिर में पूजन किया। मां पाटेश्वरी की आरती उतारी। शीश नवाया। फिर बाबा भैरवनाथ की पूजा की। परिसर में ही सूर्यकुंड के आगे नेपाल के बाबा पीर रतन नाथ का दलीचा स्थापित किया गया है। वहां परंपरागत तरीके से पूजन करके सीएम सीधे गोशाला पहुंचे। उन्होंने गायों को गुड़, चना, रोटी और हरा चारा खिलाया। इसके बाद मंदिर में श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं को परखा। सभी इंतजाम दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मंदिर से निकलते समय मुख्यमंत्री वहां मौजूद श्रद्धालुओं से भी मिले। नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। श्रद्धालुओं के साथ मौजूद बच्चों को दुलराया और गिफ्ट में चाॅकलेट दी। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर श्रद्धालुओं में उत्साह दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मुख्यमंत्री मां पाटेश्वरी इंटर कॉलेज भवनियापुर में बने हैलीपैड गए और हेलीकॉप्टर से महराजगंज जिले के लिए रवाना हो गए। इस दौरान मंदिर के महंत मिथलेश नाथ योगी के साथ ही सेवादार और भाजपा नेता मौजूद रहे।
विकास का मॉडल बनेगा देवीपाटन धाम
मुख्यमंत्री ने देवीपाटन धाम के विकास की बड़ी योजना तैयार की है। देवीपाटन धाम को जोड़ने वाली प्रमुख सड़कों के निर्माण के साथ ही सिरिया नाला का निर्माण होना है। साथ ही तुलसीपुर में ओवरब्रिज के निर्माण से आवागमन सुगम होगा। मेला क्षेत्र का विस्तार करने की भी तैयारी है। मां पाटेश्वरी कॉरिडोर के भी कई काम होने हैं। अभी जमीन अधिग्रहण के लिए 26 करोड़ के बजट की मंजूरी मिली है। पांच करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी हो गई है। इसके साथ ही स्थायी रूप से बस अड्डा निर्माण के लिए जमीन तय हो गई है। रेलवे स्टेशन को भी अमृत योजना से विकसित किया जा रहा है। आने वाले दिनों में देवीपाटन धाम एक मॉडल के रूप में विकसित होगा।

ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के निर्माण की मांग
जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी ने मुख्यमंत्री से ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के निर्माण की मांग की है। देवीपाटन मंदिर में उन्होंने सीएम से जल जीवन मिशन से पानी की टंकी का निर्माण पूरा कराने के साथ ही कई मुद्दों पर चर्चा की। जिले को नए वित्तीय वर्ष में सौगात देने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed