{"_id":"6144cb928ebc3eb3bc3e9010","slug":"yoga-balrampur-news-lko596012348","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगाभ्यास कर लोगों ने स्वस्थ रहने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगाभ्यास कर लोगों ने स्वस्थ रहने का लिया संकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। जिले के लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ रहने का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वं जन्मदिन पर शुक्रवार को योगाभ्यास कार्यक्रम कराया गया। राज्य आयुष सोसाइटी होम्योपैथिक से संचालित योग वेलनेस सेंटर व जिला मेेमोरियल चिकित्सालय के संयुक्त तत्वाधान में योगाभ्यास के वर्चुअल कार्यक्रम किए गए। अखिल भारतीय योग शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष/योग गुरु मंगेश त्रिवेदी के निर्देशन व कार्यक्रम संरक्षक गृह राज्य मंत्री भारत सरकार अजय मिश्र व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमरजीत ने वर्चुअल संवाद के माध्यम से जुड़े लोगों को स्वस्थ रहने के लिए योगाभ्यास के तौर तरीके बताए।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर लोगों को ऑनलाइन जोड़कर योगाभ्यास की गतिविधयां कराई गई। डीएम श्रुति, श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा व गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू सहित जिला होम्योपैथिक अधिकारी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी, सीएमओ व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आदि ने सुबह 6.30 से 7.30 बजे तक सामान्य योगाभ्यास कार्यक्रम में वर्चुअल तरीके से जुड़े। ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीके से लोगों को योग की क्रियाएं सिखाई गई।
अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ ने प्रधानमंत्री के 71वें जन्मदिन पर देश भर से 71 लाख लोगों को योगाभ्यास क्रिया में शामिल किया। कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने का सभी लोगों को सुझाव भी दिया गया। ऑफलाइन योग क्रिया में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा गया।