{"_id":"6328b5455f4c3e31c64e2ed9","slug":"yelder-brother-dead-by-mini-truk-collision-balrampur-news-lko649123381","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी ट्रक ने सगे भाइयों को रौंदा, छोटे भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी ट्रक ने सगे भाइयों को रौंदा, छोटे भाई की मौत
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में बस्ती स्टेट हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने गत रविवार रात 12 बजे तेज रफ्तार मिनी ट्रक (डीसीएम) ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को ठोकर मार दी। घटना में छोटे भाई की मौत हो गई। बड़े भाई का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम गुरदयालडीह निवासी मनीष (25) बस्ती स्टेट हाईवे पर पेट्रोल पंप के निकट चाय की दुकान चलाता है। रविवार रात करीब 12 बजे वह दुकान बंद कर अपने छोटे भाई गुलशन (19) को साथ लेकर बाइक से घर लौट रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दी।
स्थानीय लोग दोनों भाइयों को सीएचसी उतरौला ले आए। परीक्षण के बाद डॉक्टर ने गुलशन को मृत घोषित कर दिया। मनीष का इलाज चल रहा है। वाहन चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक व वाहन स्वामी की तलाश की जा रही है। (संवाद)