फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   XEN CDS summoned for failure to report

रिपोर्ट देने में लापरवाही पर एक्सईएन सीएंडडीएस से जवाब तलब

Wed, 16 Dec 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
XEN CDS summoned for failure to report
बलरामपुर। विकास भवन सभागार में सीडीओ अमनदीप डुली ने जिले में 10 करोड़ से अधिक की 103 परियोजनाओं के निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। बैठक में मौजूद 12 कार्यदाई संस्थाओं के एक्सईएन व प्रोजेक्ट मैनेजर को परियोजनाएं समय से पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। प्रगति रिपोर्ट देने में लापरवाही पर एक्सईएन सीएंडडीएस से जवाब तलब किया गया है। सात दिन में संतोषजनक जवाब न देने पर एक्सईएन के खिलाफ केस दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है। परियोजनाओं के निर्माण कार्यों में हीलाहवाली व लापरवाही बरतने वाले एक्सईएन व प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। समय से परियोजनाओं के समय से पूरा होने पर जिले के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

डीएसटीओ संजीव कुमार ने बुधवार को बताया कि 15 दिसंबर की शाम को विकास भवन सभागार की समीक्षा बैठक में सीडीओ ने 12 कार्यदायी संस्थाओं के एक्सईएन व प्रोजेक्ट मैनेजर को स्वयं उपस्थित होने का निर्देश दिया था। लेकिन सीएंडडीएस के एक्सईएन डीएस शुक्ल स्वयं उपस्थित न होकर जेई इशहाक को भेजा। जेई 18 परियोजनाओं के निर्माण कार्यों के प्रगति के संबंध रिपोर्ट उपलब्ध नहीं करा सके जिस पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताई और सात दिन एक्सईएन से जवाब तलब किया है। संतोषजनक जवाब न देने पर एक्सईएन के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने के साथ एफआईआर भी दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ ने मुख्यमंत्री की घोषणा, 50 लाख रुपये और 10 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं, प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम व खनिज से प्राप्त होने वाले राजस्व के संबंध में गहन समीक्षा की। बैठक में मौजूद कार्यदायी संस्थाओं के एक्सईएन व प्रोजेक्ट मैनजर से निर्माण कार्यों के प्रगति के संबंध में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। एक्सईएन जलनिगम मनोज कुमार सिंह ने समीक्षा बैठक में बताया कि पाइप पेयजल परियोजना के तहत बरहवा, खदगौरा व भुहरपुर में पानी की टंकियों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है लेकिन पैस जमा करने के बाद भी अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने बैठक में मौजूद एक्सईएन पावर कॉर्पोरेशन सुनील कुमार को इन तीनों परियोजनाओं में तत्काल बिजली कनेक्शन कराने का जिम्मा सौंपा जिससे यहां के लोगों को शुद्ध पेयजल मिलने लगे। समीक्षा बैठक में डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह, डीपीओ केएम पांडेय व अपर संख्याधिकारी विनय वर्मा सहित सभी 12 कार्यदायी संस्थाओं के एक्सईएन व प्रोजेक्ट मैनजर मौजूद रहे। सीडीओ ने सभी 12 कार्यदाई संस्थाओं के एक्सईएन व प्रोजेक्ट मैनेजर को समय से परियोजनाओं को पूरा कराने का निर्देश दिया। निर्देश का पालन न होने पर सीडीओ ने विधिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed