फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   XEN and JE beat up contractor for not fulfilling the demand of money

Balrampur News: पैसे की डिमांड पूरी न करने पर एक्सईएन व जेई ने ठेकेदार को पीटा

Fri, 24 Apr 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 24 Apr 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
XEN and JE beat up contractor for not fulfilling the demand of money
फोटो-5-बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल में घायल ठेकेदार का चल रहा इलाज ।-संवाद
बलरामपुर। काम पूरा होने के बाद पैसे का भुगतान कराने के लिए चार साल से दौड़ रहे ठेकेदार को एक्सईएन और दो जेई ने मिलकर पीट दिया। आरोप है कि 50 लाख रुपये के भुगतान के लिए कमीशन की मांग की जा रही थी। घटना में ठेकेदार का बायां पैर टूट गया है। कमर में भी चोट लगी है, जिसके चलते वह चल नहीं पा रहे हैं। जिला मेमोरियल में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन



आवास विकास कॉलोनी गोंडा निवासी ठेकेदार अमित कुमार ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2017 से 2022-23 तक जमुनी कला, प्रेमनगर, चतुरनगर, भांभर सहित अन्य स्थानों पर करीब 50 लाख रुपये का काम कराया था। काम पूरा होने के बाद भुगतान के लिए लगातार विभाग का चक्कर लगा रहा हूं। गत 10 अप्रैल को एक्सईएन सुरेंद्र प्रसाद व जेई ने फोन करके बुलाया कि आइए आपका भुगतान करा देते हैं। इन लोगों की बात में आकर तुलसीपुर स्थित कार्यालय में पहुंचा। यहां पर पैसे की भुगतान के बदले कमीशन की मांग की गई, मना करने पर इन लोगों ने साथियों के साथ मिलकर बंधक बना लिया और जमकर पिटाई की। इसी दौरान मौका पाकर यूपी-112 को फोन करके बुलाया और वहां से किसी तरह बाहर निकला। इसी दिन तुलसीपुर थाने में शिकायत किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 10 अप्रैल से ही जिला मेमोरियल अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना में बायां पैर टूट गया है और कमर में चोट लगने के कारण चलने-फिरने में भी असमर्थ हूं।
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी न हुई तो होगा आंदोलन
सिंचाई विभाग वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा ने बताया कि ठेकेदार के साथ हुई पिटाई का मामला गंभीर हैं। इसमें दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। यदि आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल नहीं भेजा गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि मेरे और जेई के ऊपर लगाया गया आरोप पूरी तरह झूठा एवं बेबुनियाद है। किसी भी ठेकेदार के साथ कोई मारपीट नहीं की गई है। उन्होंने वर्ष 2022-23 में परेशानी का हवाला दिया था जिस पर उनकी मदद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed