फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Workers engaged in increasing voters at booth level

Balrampur News: बूथ स्तर पर वोटर बढ़ाने में जुटें कार्यकर्ता

Sun, 17 Sep 2023 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 17 Sep 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Workers engaged in increasing voters at booth level
बलरामपुर के सपा कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद सपाई।
बलरामपुर। बूथ स्तर पर चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ता पूरी शक्ति के साथ जुटें। एक भी कार्यकर्ता मतदाता बनने से छूटने न पाए। इसके लिए बूथ प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

यह बातें रविवार को समाजवादी पार्टी के कार्यालय लोहिया भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वन निगम के पूर्व चेयरमैन सलिल सिंह टीटू ने कहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा मतदाता बढ़ाए जाने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। बूथ स्तर से लेकर जिलास्तर तक के पदाधिकारी नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए सक्रियता दिखाएं।
विज्ञापन

पूर्व विधायक जगराम पासवान ने कहा कि लोकसभा चुनाव कभी भी हो सकता है। पार्टी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क शुरू कर देना चाहिए। एक जनवरी 2024 तक जो युवा 18 वर्ष पूरा कर रहे हैं, उनको मतदाता बनाने के लिए निर्धारित फाॅर्म भराया जाए। बैठक में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन किया। इस दौरान सैय्यद इंजीनियर, प्रेम यादव, विजय मौर्य, मोनू सिंह, कृष्ण कुमार गिहार, करीम, शानू, आरके गुप्त, कलीम प्रधान, महेंद्र यादव, अन्नू सिंह, अरविंद सिंह, उमेश चंद्र मिश्र व बहरैची आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




जवान फिल्म देखकर सपाइयों ने दिखाई एकजुटता
जिला कार्यालय पर बैठक के बाद सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने वन निगम के पूर्व चेयरमैन सलिल सिंह टीटू की अगुवाई में जवान फिल्म देखी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जवान फिल्म दिखाने के लिए 200 सीट बुक कराई गई थी। फिल्म को देखने के लिए भारी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर एकजुटता दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed