{"_id":"680fa5569946f3875a0e8477","slug":"work-of-fire-fighter-plant-will-be-completed-in-district-hospitals-balrampur-news-c-99-1-brp1003-125139-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: जिला अस्पतालों में पूरा होगा फायर फाइटर प्लांट का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: जिला अस्पतालों में पूरा होगा फायर फाइटर प्लांट का काम
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला मेमोरियल व संयुक्त जिला चिकित्सालय में फायर फाइटर प्लांट का काम पूरा कराने के लिए दूसरी किस्त जारी कर दी गई है। दोनों अस्पतालों में काम पूरा कराने के लिए 2.11 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। अब फायर फाइटर प्लांट पूरा होने से आपातस्थिति में तत्काल मदद मुहैया हो सकेगी।
जिला मेमोरियल अस्पताल व संयुक्त जिला चिकित्सालय में आग की घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए फायर फाइटर प्लांट की स्थापना होनी है। दोनों अस्पताल में पहली किस्त दो साल पहले ही मिल चुकी थी, जिससे आधा काम हो चुका है। दूसरी किस्त न मिलने से फायर फाइटर प्लांट बंद पड़ा था। इस संबंध में अमर उजाला ने 26 अप्रैल के अंक में जिला अस्पतालों में नहीं है आग से बचाव के इंतजाम शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर को संज्ञान में लेते हुए शासन स्तर से फायर फाइटर प्लांट के लिए दूसरी किस्त जारी की गई है।
जिला मेमोरियल अस्पताल में 2.12 करोड़ से फायर फाइटर प्लांट बनना है। इनमें से पहली किस्त के रूप में 1.06 करोड़ रुपये से काम हो चुका है। अब 1.06 करोड़ रुपये दूसरी किस्त दी गई है। इसी तरह संयुक्त जिला चिकित्सालय में फायर फाइटर प्लांट का काम पूरा करने के लिए 1.05 करोड़ रुपये दिए गए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि निर्धारित बजट से शीघ्र ही अधूरे काम पूरा कराकर फायर फाइटर प्लांट सक्रिय कराया जाएगा।