फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Women will become self-reliant by setting up industry

उद्योग लगाकर महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

Fri, 01 Oct 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Women will become self-reliant by setting up industry
बलरामपुर। लघु, सूक्ष्म, मध्यम व निर्यात प्रोत्साहन विभाग की तरफ से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत निर्भया एक पहल कार्यक्रम बीते दिन शुरु किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से निर्भया एक पहल कार्यक्रम का शुभारंभ किया जिसका लाइव प्रसारण सदर ब्लाक के कोइलरा गांव में किया गया।
विज्ञापन

सदर ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय कोइलरा में जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, पीडी अनिल कुमार सिंह व उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार पांडेय ने दीप प्रज्जवलित कर निर्भया एक पहल कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने डाक विभाग के सहयोग से ओडीओपी उत्पाद पर आधारित विशेष कवर व निरूपण का विमोचन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त उद्योग ने कहा कि महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए महिला उद्यमी हेल्पलाइन व वेबसाइट लांच की गई है जहां पर महिलाएं रोजगार के अवसरों की जानकारी लेंगी। उद्यम के प्रशिक्षण की जानकारी, स्थापना व बैंक ऋण की जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके माध्यम से महिलाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में भागीदारी बढ़ेगी। पीडी ने सरकार की तरफ से महिलाओं के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया।
मुख्यमंत्री ने महिला उद्यमिता हेल्पलाइन 1800, 212, 6844 व वेबसाइट की लांचिंग की और प्रदेश में 75 हजार महिलाओं का कौशल क्षमता विकास व जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया।

प्रोजेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के संबोधन को ग्रामीणों को सुनाया गया। इस अवसर पर सहायक अधीक्षक डाक श्याम मनोहर तिवारी, कनिष्ठ सहायक उद्योग विभाग ओंकार नाथ, अनिल गुप्ता, आमिर अंसारी व ग्राम प्रधान मुनीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed