फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Women will become self-reliant by cultivating lotus seeds in the district

Balrampur News: जिले में मखाने की खेती कर आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं

Thu, 06 Feb 2025 09:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 09:31 PM IST
विज्ञापन
Women will become self-reliant by cultivating lotus seeds in the district
बलरामपुर। जिले की महिला किसान परंपरागत खेती के साथ ही अब व्यावसायिक खेती की तरफ भी हाथ आजमा रही हैं। किसानों को नई तरह की खेती कराने में कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसी क्रम में अब जिले की महिला किसान मखाने की खेती कर आत्मनिर्भर बनेंगी। मखाने की खेती का तौर-तरीका सीखने के लिए महिलाएं बिहार के दंरभंगा में प्रशिक्षण लेने जाएंगी।
विज्ञापन

ग्रामीण इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से महिला किसानों को एफपीओ से जोड़कर उन्हें सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। फाउंडेशन की तरफ से जिले में पांच कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) का गठन किया गया है। एफपीओ के माध्यम से 300 महिला किसानों को खेती-किसानी के आधुनिक तौर-तरीके सिखाकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। अब इन महिला किसानों से मखाने की खेती कराई जाएगी।
विज्ञापन

फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कृष्णा सिंह ने बताया कि पहले चरण में पांचों एफपीओ से पांच-पांच महिला किसानों को प्रशिक्षण के लिए बिहार के दरभंगा भेजा जाएगा। एफपीओ की मदद से महिलाओं को बिहार लाने-ले-जाने की व्यवस्था की जाएगी। प्रशिक्षित महिलाओं को अनुदान पर बीज आदि की व्यवस्था कराकर मखाने की खेती कराई जाएगी। यदि जिले में मखाने का उत्पादन अच्छा हुआ तो अन्य महिला किसानों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला किसानों को दी जा रही सुविधा
खेती करने से महिलाओं को गांव में ही रोजगार मिल रहा है। एफपीओ के माध्यम से महिलाएं आगे आ रही हैं। उन्हें विभाग की योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है। महिला किसानों के एफपीओ को विशेष प्रोत्साहन दिया जाता है। - नरेंद्र कुमार, उप निदेशक कृषि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed