फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Women will be financially empowered by horticulture

Balrampur News: बागवानी से आर्थिक रूप से सशक्त होंगी महिलाएं

Wed, 17 May 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 17 May 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Women will be financially empowered by horticulture
बलरामपुर के कृषि विज्ञान केंद्र पचपेड़वा में नर्सरी बनाने के लिए स्थल का चयन करते उद्यान निरीक्ष
बलरामपुर। समूह की महिलाओं को कारोबार से जोड़ने के लिए उद्यान विभाग ने भी पहल शुरू की है। जिले में ढाई करोड़ रुपये से दो हाईटेक नर्सरी का निर्माण कराया जा रहा है। नर्सरी में उच्च गुणवत्ता वाले बीज से पौधे तैयार किए जाएंगे। खास बात यह है कि दोनों हाईटेक नर्सरी के संचालन की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

उद्यान विभाग मनरेगा के तहत राजकीय पौधशाला तिलकपुर व कृषि विज्ञान केंद्र पचपेड़वा में नर्सरी का निर्माण करा रहा है। प्रत्येक नर्सरी की लागत एक करोड़ 28 लाख रुपये है। नर्सरी में उच्च गुणवत्ता वाले बीज के फूल व फलों के पौधे तैयार किए जाएंगे। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को इस व्यवसाय में शामिल करने के लिए हिस्सेदार बनाया गया है। पौधों की बिक्री से होने वाले आय से समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगी।
विज्ञापन

जिला उद्यान निरीक्षक अनिल शुक्ल ने बताया कि समूह की महिलाओं को नर्सरी संचालन की जिम्मेदारी सौंपकर रोजगार से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed