फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Women were made aware in the daughter-in-law-daughter conference

Balrampur News: बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को किया जागरूक

Sun, 24 May 2026 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 24 May 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Women were made aware in the daughter-in-law-daughter conference
फोटो-19- उतरौला में महिलाओं को जागरूक करती टीम। स्रोत विभाग
बलरामपुर। मिशन शक्ति अभियान से शनिवार को जिलेभर में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। गांवों और कस्बों में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिलाओं, छात्राओं, आशा और आंगनबाड़ी कर्मियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि महिला बीट अधिकारियों ने गांवों में चौपाल लगाकर महिलाओं की समस्याएं सुनीं। उतरौला में

सम्मेलन में महिलाओं और बालिकाओं को दहेज प्रथा, बाल विवाह, घरेलू हिंसा और महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है और दहेज लेना-देना भी दंडनीय है। महिलाओं को उनके अधिकारों और कानूनी सहायता से जुड़ी व्यवस्थाओं के बारे में भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन

तुलसीपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि इसके साथ ही गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल को लेकर भी चर्चा की गई। पुलिस टीम ने महिलाओं को थाना परिसर में संचालित मिशन शक्ति केंद्र और परिवार परामर्श केंद्र की सेवाओं के बारे में जानकारी देते हुए किसी भी समस्या की स्थिति में बेझिझक पुलिस से संपर्क करने की अपील की। इसके अलावा नशा मुक्ति अभियान के तहत लोगों को मादक पदार्थों के दुष्परिणाम बताते हुए नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed