फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Women village heads should prepare their own development plan

Balrampur News: विकास की कार्ययोजना खुद तैयार करें महिला ग्राम प्रधान

Fri, 14 Jul 2023 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Women village heads should prepare their own development plan
बलरामपुर। विकास भवन स्थित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में शुक्रवार को महिला ग्राम प्रधानों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिला ग्राम प्रधानों को नेतृत्व क्षमता बढ़ाने, संचार कौशल व लैंगिक समानता के बारे में जानकारी दी गई। त्रिस्तरीय पंचायती व्यवस्था के बारे में जानकारी देते हुए महिला ग्राम प्रधानों को गांवों के विकास की योजना बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

पहले दिन शुक्रवार को प्रशिक्षण का शुभारंभ तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विधायक ने महिला ग्राम प्रधानों को संबोधित करते हुए कहा कि योगी सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए मिशन शक्ति सहित तमाम अभियान चला रही है। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं। आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। जनप्रतिनिधि के रूप में गांव का प्रतिनिधित्व करने वाली महिला ग्राम प्रधान अपने आपको कमजोर न समझें। गांव की विकास योजना तैयार करने में प्रतिनिधि के बजाय स्वयं निर्णय लें।
विज्ञापन

जिला परियोजना प्रबंधक संदीप कश्यप डीपीआरसी के सह प्राचार्य पवन कुमार श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण में मौजूद 26 महिला ग्राम प्रधानों को त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था के बारे में जानकारी देते हुए उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों से अवगत कराया। इस अवसर पर गायत्री, आमिना, शीला, मनकी, विद्या सिंह, नूरजहां व विमला सहित 26 महिला ग्राम प्रधान मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed