फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Women village heads should decide themselves for the development of the village

गांव के विकास का स्वयं निर्णय लें महिला ग्राम प्रधान

Sun, 20 Oct 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Women village heads should decide themselves for the development of the village
बलरामपुर के जिला पंचायत सभागार में महिला ग्राम प्रधानों से वार्ता करतीं नोडल अफसर। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। देश के विकास में आधी आबादी की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। महिला ग्राम प्रधान अपने अधिकारों को समझे और घर के बाहर निकलकर गांवों के विकास के लिए स्वयं निर्णय लें। यह बातें जिले के तीन दिवसीय दौरे पर आई महिला नोडल अधिकारी सीडीओ सिद्धार्थनगर हर्षिता माथुर, पुलिस उपाधीक्षक अयोध्या शुभीकानन एवं पुलिस उपाधीक्षक लखनऊ बीनू सिंह ने रविवार को जिला पंचायत सभागार में महिला ग्राम प्रधानों की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारियों ने कहा कि महिला ग्राम प्रधान अपने प्रतिनिधि पर निर्भर न रहें। अपने गांवों में अच्छा कार्य कर यह मिशाल दें कि महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। महिला साक्षरता दर कम होने पर चिंता जताते हुए कहा कि इसमें वृद्धि के लिए महिला ग्राम प्रधान बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रेरित करें। शिक्षा के माध्यम से ही महिलाएं अपने अधिकारों को जान पाएंगी और उसका प्रयोग करेंगी। महिला ग्राम प्रधान अक्सर अशिक्षा के चलते पति अथवा प्रतिनिधि पर आश्रित होती हैं जिसके चलते वह लोगों के साथ जुड़ नहीं पातीं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों से कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने की बात भी कही। महिला ग्राम प्रधानों से गांवों के विकास व महिलाओं से जुड़ी योजनाओं में गति लाने के लिए सुझाव भी मांगे गए। महिला ग्राम प्रधानों ने नोडल अधिकारियों को अनेक सुझाव भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नोडल अधिकारियों ने घरेलू हिंसा व अन्य पीड़ित महिलाओं की समस्याएं भी सुनीं। बैठक में पीडी अनिल कुमार, डीपीओ सतीश चंद्र, डीपीआरओ नरेश चंद्र, सीडीपीओ राकेश कुमार व महिला उप निरीक्षक निलोफर सहित तमाम महिला ग्राम प्रधान मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed