फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Women police personnel will run adult education campaign

महिला पुलिस कर्मी चलाएंगी प्रौढ़ शिक्षा का अभियान

Wed, 08 Sep 2021 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Women police personnel will run adult education campaign
बलरामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र की अनपढ़ महिलाओं को महिला पुलिस कर्मियों की तरफ से शिक्षित किए जाने का अभियान चलाया जाएगा। प्रौढ़ शिक्षा का अभियान चलाकर अंगूठा लगाने वाली महिलाओं को हस्ताक्षर करने का तरीका बताया जाएगा। एसपी हेमंत कुटियाल ने बुधवार को सादुल्लाहनगर थाने का औचक निरीक्षण कर महिला पुलिस कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

थाने में तैनात बीट प्रभारियों व आरक्षियों को क्षेत्र में कोरोना गाइड लाइन का अनुपालन कराने और ग्राम प्रहरियों की सहायता से क्षेत्र के सक्रिय अपराधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शिकायत रजिस्टर में अधिकांश फरियादियों के अंगूठा निशान देखकर एसपी हैरान हो गए और उन्होंने महिला आरक्षियों को अपने-अपने क्षेत्र की महिलाओं के लिए प्रौढ़ शिक्षा चलाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिसर में खाली पड़ी जमीन पर किचन गार्डेन बनाने का निर्देश प्रभारी निरीक्षक को दिया। एसपी ने नवनिर्मित बाउंड्री, आरक्षी व मुख्य आरक्षी बैरक, भोजनालय, मालखाना, मालखाना रजिस्टर, हवालात, प्रभारी निरीक्षक कक्ष, सीसीटीएनएस कार्यालय व महिला हेल्पडेस्क आदि का जायजा लिया। कार्यालय में अपराध, त्यौहार व आगंतुक सहित अन्य रजिस्टरों की जांच की और उसे दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।
रिक्रूट आरक्षियों को ब्रीफ कर थाने पर व्यवहारिक प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली। क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, ग्राम प्रधानों व प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर गांवों में अवांछित गतिविधियों की सूचना एकत्र करें। ग्रामीणों को पुलिस के विभिन्न हेल्पलाइन नंबर यूपी 112, वूमेन पावर लाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 व ट्विटर सेवा का प्रचार प्रसार कराने का निर्देश दिया।
साइबर अपराधियों से सतर्क रहने की बारीकियां बताई। साइबर अपराधियों पर नजर रखने के लिए नोडल अधिकारी हर थाने में नियुक्त किए गए है। यदि किसी के खाते से पैसे निकाले जाते है तो उसकी शिकायत तत्काल थाने में करें।

10-12 घंटे के अंदर सूचना देने पर पैसे वापस कराए जाएंगे। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक राज कुमार सरोज, उमाकांत मिश्र, मोहम्मद एहसान, शैलेश कुमार, अनिल तिवारी व दीप चंद जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed