{"_id":"6877ea90fbda13396f0cd374","slug":"women-leaving-their-kitchen-work-stand-in-queue-for-fertilizer-balrampur-news-c-99-1-brp1010-129648-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: चूल्हा-चौका छोड़ खाद के लिए कतार में लगी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: चूल्हा-चौका छोड़ खाद के लिए कतार में लगी महिलाएं
Wed, 16 Jul 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
गैडास बुजुर्ग (बलरामपुर)। खाद की किल्लत के बीच जब बुधवार को इटईरामपुर साधन सहकारी समिति पर यूरिया खाद की खेप पहुंची तो लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही महिलाएं घर के कामकाज छोड़ सुबह-सवेरे ही यूरिया लेने के लिए लाइन में लग गईं। समिति पर लगभग 400 बोरी यूरिया उपलब्ध हुआ। जिसे लेने के लिए सुबह 7 बजे से ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
महिलाओं ने आधार कार्ड के साथ टोकन लेकर अपनी बारी का इंतजार करना शुरू कर दिया। ग्रामीण महिलाएं मानकी देवी, सुशीला, रहमानी, सबरुन्निसा, गीता और प्रभावती ने बताया कि गन्ना और धान की फसल में यूरिया डालना जरूरी है, और कई दिनों बाद गोदाम पर खाद उपलब्ध हुआ है। इसलिए घर का काम छोड़ लाइन में खड़ी हैं। पुरुष किसान घनश्याम, जमालुद्दीन, रहमत अली, धनश्याम और नरेश ने भी यही चिंता जताई कि यूरिया समय से नहीं मिला तो फसल को नुकसान हो सकता है। सभी ने टोकन लेकर अपनी बारी का इंतजार करना ही मुनासिब समझा। ग्रामीणों की मांग है कि खाद की आपूर्ति नियमित हो ताकि किसानों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।